राजगढ़/तलेन, नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ व दुष्कृत्य करने वाले को 24 घंटे में पहुंचाया जेल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, July 5, 2021

राजगढ़/तलेन, नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ व दुष्कृत्य करने वाले को 24 घंटे में पहुंचाया जेल।

नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ व दुष्कृत्य करने वाले को 24 घंटे में पहुंचाया जेल।

राजगढ़/तलेन, नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ व दुष्कृत्य करने वाले को 24 घंटे में पहुंचाया जेल।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। महिला संबंधी अपराध करने वाले अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु जिला पुलिस कप्तान द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा है। वही निर्देशों के परिपालन में थाना तलेन की पुलिस टीम ने नाबालिक के साथ छेड़छाड़ व दुष्कृत्य करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। थाना तलेन में दिनांक 03-07-21 को सूचना प्राप्त हुई थी निवासी टिकोद की नाबालिक लड़की अपने घर पर रात मे अकेली सो रही थी, रात मे करीब 11.30 बजे उसकी नींद खुली तो उसके घर के दरवाजे मे किसी ने लात मारी तो वह डरकर उठी और देखा तो कोई नही दिखा फिर अचानक एक आदमी दिखा जो उसके घर मे घुस आया और बुरी नियत से उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा, नाबालिक लड़की ने शोर मचाया तो उसके दादाजी और अंकल व आस-पास के लोग आये तब तक आरोपी वहां से भागने लगा और भागते-भागते नाबालिक लड़की से बोला मेरे खिलाफ किसी को कुछ बताया तो तुझे जान से खत्म कर दूंगा। लड़की ने यह सब बात अपने परिवार वालों को बताई व थाने आकर रिपोर्ट की जिस पर थाना तलेन में अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। पीडिता के कथनो के आधार पर प्रकरण मे धारा 376 भादवि का इजाफा किया गया। आरोपी की तलाश हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद के मार्गदर्शन में जोईस दास अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग सारंगपुर के निर्देशन में थाना तलेन में एक पुलिस टीम थाना प्रभारी तलेन के नेतृत्व में गठित की गई। मामला एसएसटी एक्ट का होने से, अनुसंधान एसडीओपी महोदय सारंगपुर द्वारा किया गया जिनके निर्देशन मे थाना तलेन पुलिस की टीम द्वारा सक्रियता से आरोपी की तलाश की और 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से आरोपी को उसके अंजाम तक सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित पक्ष में आत्मविश्वास आया और उनके द्वारा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुलिस के द्वारा नाबालिग लड़की की ऊर्जा डेस्क में काउंसलिंग भी कराई गई। उक्त सराहनीय कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका उनि उमाशंकर मुकाती थाना प्रभारी थाना तलेन, उपनिरीक्षक रचना परमार, सहायक उपनरीक्षक धर्मेन्द्र सेन, आरक्षक राजेन्द्र कटारिया, आरक्षक भानू, आरक्षक सतपाल, आरक्षक गोपाल, महिला आरक्षक रानी की रही।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...