गर्भवती महिला के लिए भी 2 घंटे तक रेलवे फाटक नहीं खोलने पर परिजनों ने गेटमैन की जमकर की धुनाई, देंखें वीडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 6, 2021

गर्भवती महिला के लिए भी 2 घंटे तक रेलवे फाटक नहीं खोलने पर परिजनों ने गेटमैन की जमकर की धुनाई, देंखें वीडियो।

गर्भवती महिला के लिए भी 2 घंटे तक रेलवे फाटक नहीं खोलने पर परिजनों ने गेटमैन की जमकर की धुनाई, देंखें वीडियो।


गर्भवती महिला के लिए भी 2 घंटे तक रेलवे फाटक नहीं खोलने पर परिजनों ने गेटमैन की जमकर की धुनाई, देंखें वीडियो।

दौसा। जिले से गुजर रहे जयपुर-दिल्ली रेल मार्ग स्थित कोलवा गांव के रेलवे फाटक पर तैनात गेटमैन को फाटक नहीं खोलना उस वक्त भारी पड़ गया, जब एक प्रसूता के परिजनों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। काफी देर तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान फाटक पर बड़ी तादाद में तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। दरअसल हुआ यूं कि सोमवार शाम को कुछ लोग एंबुलेंस से एक प्रसूता को कोलवा अस्पताल लेकर जा रहे थे, इस दौरान फाटक बंद मिला। काफी देर इंतजार करने के बाद भी फाटक नहीं खुलने पर एंबुलेंस में मौजूद लोगों ने गेटमैन को अपनी परेशानी बताते हुए फाटक खोलने की गुहार लगाई। लेकिन करीब 2 घंटे तक प्रसूता की एंबुलेंस के लिए रेलवे फाटक नहीं खुलने से गर्भवती के साथ आए परिजन आक्रोशित हो गए।


इस दौरान सबसे पहले एक महिला ने गेटमैन पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया। जहां दोनों की आपस में हुई कहासुनी देखते ही देखते लात-घूंसों में बदल गई। महिला ने गेटमैन की धुनाई शुरू कर दी, वहीं महिला के साथ आए दो युवकों ने भी गेटमैन को जमकर पीटा। इस दौरान गेटमैन को सैकड़ों की संख्या में थप्पड़ और घूंसे व जमकर ठोकर मारी गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगो ने भी गेटमैन पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया। गेटमैन के साथ मारपीट की सूचना पर कोलवा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी बांदीकुई आरपीएफ को दी। बाद में बांदीकुई आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा गेटमैन का मेडिकल कराया। गेटमैन के साथ मारपीट का यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...