बाइक सवार लड़ रहे थे बीच सड़क पर, बचाने के चक्कर मे रेत से भरा डंपर बोलेरो पर पलटा, बेटी-पिता सहित 3 की मौत, 5 गंभीर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 6, 2021

बाइक सवार लड़ रहे थे बीच सड़क पर, बचाने के चक्कर मे रेत से भरा डंपर बोलेरो पर पलटा, बेटी-पिता सहित 3 की मौत, 5 गंभीर।

देवास। इंदौर-बैतूल हाईवे पर सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। देवास जिले के ग्राम राघौगढ़ और अकबरपुर के बीच इंदौर से आ रही बोलेरो पर नेमावर से रेत भरकर आ रहा डंपर पलट गया। बोलेरो में सवार 8 लोगों में से दो साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 गंभीर घायल हो गए। हादसा सड़क पर लड़ रहे बाइक सवारों के बचाने के चक्कर में हुआ। पुलिस के अनुसार डंपर पलटकर बोलेरो के आगे की हिस्से पर गिरा था, जिससे आगे बैठे दोनों लोग और बच्ची की मौत हो गई। बोलेरो का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे में प्रदीप व्यास (40), उसकी दो साल की बेटी दिव्यांशी और कमलेश लोवंशी (30) की मौत हो गई। वहीं, किरण व्यास (30), शीतल व्यास (24), मोनिका (35), विष्णु प्रसाद (45) और संदीप व्यास (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मालपाठ जिला सिवनी मालवा के हैं, घायलों को इंदौर रेफर किया गया।

बाइक सवार लड़ रहे थे बीच सड़क पर, बचाने के चक्कर मे रेत से भरा डंपर बोलेरो पर पलटा, बेटी-पिता सहित 3 की मौत, 5 गंभीर।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवे पर दो बाइक सवार झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान डंपर तेजी से आया और दोनों को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने ब्रेक लगाया और डंपर अनियंत्रित होकर साइड से क्राॅस कर रही बोलेरो पर पलट गया। हादसे के बाद रोड पर अफरा-तफरी मच गई। बोलेरो में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही जेसीबी और क्रेन बुला ली, जिससे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...