Post Top Ad
Tuesday, July 6, 2021
Home
अपराध
ग्वालियर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
महिलाओं के साथ टेंपो मैं सफर कर रहा युवक मोबाइल पर पोर्न वीडियो चलाकर महिलाओं से करने लगा छेड़छाड़, महिलाओं ने जमकर की धुनाई, हुआ वीडियो वायरल।
महिलाओं के साथ टेंपो मैं सफर कर रहा युवक मोबाइल पर पोर्न वीडियो चलाकर महिलाओं से करने लगा छेड़छाड़, महिलाओं ने जमकर की धुनाई, हुआ वीडियो वायरल।
ग्वालियर। टेंपो में सफर कर रही दो महिलाओं के पास बैठे युवक ने मोबाइल में पोर्न वीडियो देखना शुरू कर दिया, महिलाओं को यह बहुत असहज लगा। किसी तरह उन्होंने अपना ध्यान हटाया, लेकिन मोबाइल देखते-देखते युवक ने एक महिला के हाथ पर हाथ रख दिया और छेड़छाड़ पर उतर आया। यह बात महिलाओं को सहन नहीं हुई, उन्होंने टेंपो रूकवाया। युवक को बाल पकड़कर बाहर घसीटा और चप्पल लेकर उस पर टूट पड़ीं। यह सीन देख सड़क पर लोग एकत्रित हो गए। मनचला हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा और महिला उसमें चप्पल पर चप्पल मारती रही। आखिर में पुलिस युवक को लेकर थाने चली गई। घटना फूलबाग पुलिस चौकी के सामने की है, महिलाओं ने शिकायत करने से मना कर दिया है। ग्वालियर में सोमवार शाम को एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं एक युवक को चप्पल से मार रही हैं। महिलाएं युवक के मुंह में चप्पल मारते हुए पूछ रही हैं और छेड़ेगा, वह हाथ जोड़कर कह रहा है दीदी मुझे माफ कर दो। जब इस वायरल वीडियो के बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि यह फूलबाग चौराहा पुलिस चौकी के ठीक पास का है, सोमवार शाम की यह घटना है। इस युवक पर महिलाओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, लेकिन महिलाओं ने कोई शिकायत थाने में नहीं की है। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने तो लाई पर कोई शिकायत नहीं होने पर हिदायत देकर छोड़ दिया है।
लश्कर निवासी दो महिलाएं स्टेशन के पास कहीं जॉब करती हैं। सोमवार शाम यह ड्यूटी से अपने घर के लिए लौट रही थीं। यह जिस टेंपो में सवार थीं उसमें पड़ाव से एक मनचला सवार हुआ, यह दोनों महिलाओं के पास बैठ गया। पहले तो उसने अपना मोबाइल निकाला और उसमें पोर्न वीडियो देखने लगा। दोनों महिलाओं को यह काफी गंदा लगा। वह टेंपो में खुद को असहज महसूस करने लगीं। पर तभी युवक ने एक महिला के हाथ पर अपना हाथ रख दिया। इतना होने पर महिलाओं से सहन नहीं हुआ। फूलबाग चौराहा पुलिस चौकी के पास टेंपो आते ही महिलाओं ने गाड़ी रूकवाई। इसके बाद युवक को उसके बाल पकड़कर टेंपो से बाहर खींचा और चप्पल से उसकी धुनाई कर दी, तत्काल पुलिस वहां पहुंच गई। महिलाएं तो मारपीट कर अपने घर के लिए निकल गईं, पुलिस युवक को थाने लेकर पहुंची है। उसकी पहचान शिंदे की छावनी में रहने वाले राजा के रूप में हुई है, पर कोई शिकायत नहीं होने पर उसे छोड़ दिया गया है।
Tags
# अपराध
# ग्वालियर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
ग्वालियर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद