Post Top Ad
Sunday, July 25, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
बुरहानपुर
मध्य प्रदेश
खंभे पर चढ़े बिजलीकर्मी को रिटर्न करंट आने पर लगा झटका तो गिरने लगा नीचे, खंभे में पैर फंसा तो बची जान।
खंभे पर चढ़े बिजलीकर्मी को रिटर्न करंट आने पर लगा झटका तो गिरने लगा नीचे, खंभे में पैर फंसा तो बची जान।
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बिजली कर्मचारी खंभे पर 10 मिनट उल्टा लटका रहा। कर्मचारी कनेक्शन जोड़ रहा था, तभी रिटर्न करंट आने पर वह हादसे का शिकार हो गया। कर्मचारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गणपति नाका थानाक्षेत्र के आजार नगर वार्ड की है। शनिवार शाम आउटसोर्सिंग पर हेल्पर सत्यम कुमार एक उपभोक्ता का कनेक्शन जोड़ रहा था। लाइन बंद थी, लेकिन बारिश होने की वजह से रिटर्न करंट दौड़ गया।
बिजलीकर्मी को तेज झटका लगा और जैसे ही वह गिरने लगा, उसका एक पैर बिजली खंभे में फंस गया। बिजली कंपनी के दफ्तर में सूचना देकर पूरे एरिया की सप्लाई बंद कराई गई। इसके बाद स्टाफ ने स्थानीय लोगों की मदद से बिजलीकर्मी को खंभे से उतारा। बिजली कंपनी ने आउटसोर्सिंग पर हेल्पर रख रखे हैं। हेल्पर बिजली कर्मचारियों के साथ काम करते हैं। अक्सर यही कर्मचारी खंभों पर चढ़कर लाइन को काटने और जोड़ने का काम करते हैं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# बुरहानपुर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
बुरहानपुर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद