राजगढ़, पुलिस और ग्रामीणों में मुठभेड़, दोनो तरफ से हुई फायरिंग, बोड़ा थाना प्रभारी सहित 4 घायल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, July 7, 2021

राजगढ़, पुलिस और ग्रामीणों में मुठभेड़, दोनो तरफ से हुई फायरिंग, बोड़ा थाना प्रभारी सहित 4 घायल।

पुलिस और ग्रामीणों में मुठभेड़, दोनो तरफ से हुई फायरिंग, बोड़ा थाना प्रभारी सहित 4 घायल।


पुलिस और ग्रामीणों में मुठभेड़, दोनो तरफ से हुई फायरिंग, बोड़ा थाना प्रभारी सहित 4 घायल।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़।
राजगढ़। जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के कडिया गांव में बुधवार सुबह पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई। घटना में बोड़ा थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुल्जादे सहित चार पुलिसकर्मी और चार ग्रामीण घायल हुए हैं। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे की गंभीर स्थिति को देखते हुए बाहर रेफर किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गांव में तीन वारंटी पकडने आई थी। इस बीच दोनों ओर से हुई बातचीत के बाद मामला बिगड़ गया।


ग्राम कड़िया में आए दिन यहां देश के कई जिलों से पुलिस आरोपियों की तलाश में आती रहती है। यह पहला मामला नहीं है जब ग्रामीणों और पुलिस के बीच इस तरह की मुठभेड़ हुई है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें कई बार फायरिंग हो चुकी है।

https://youtu.be/-iBSbaU4ASk


इनका कहना है...

बोड़ा थाना को सूचना मिली थी कि गांव कड़ियासासी में अवैध शराब का कंटेनर उतरा है। तथा जिसके यहां शराब उतरी है उक्त अपराधियों के पुराने आपराधिक रिकार्ड हैं एवं न्यायालय से उनके विरुद्ध स्थाई वारंट जारी है। इसकी तफ्तीश के लिए पुलिस बल पहुंचाता था, बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के ऊपर हमला कर दिया।
प्रदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक, राजगढ़

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...