Post Top Ad
Wednesday, July 7, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, मूंग खरीदी केंद्रों की जांच करने पहुंचे जिला कलेक्टर, भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन।
रायसेन/बरेली, मूंग खरीदी केंद्रों की जांच करने पहुंचे जिला कलेक्टर, भारतीय किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। मूंग की खरीदी को लेकर खरीदी केन्द्रों पर जांच करने के लिए दोपहर समय जिला कलेक्टर उमाशंकर भार्गव जैसे ही पहुंचे आनन-फानन में नगर प्रशासन मौके पर मौजूद हो गया। वही कलेक्टर उमाशंकर भार्गव को भारतीय किसान संघ जिला रायसेन ने ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया। किसान संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया की इस क्षेत्र में बड़े स्तर पर मूंग की फसल लगाई गई थी जिसकी शासन द्वारा खरीदी किया जाना है, परन्तु खरीदी केन्द्र पर सर्वेयर द्वारा कहीं डिस्कलर का बहाना तो कहीं छोटा दाना बताकर किसानों को वापस भेजा जा रहा है। अतः इस समस्या को दूर कर किसानों की मूंग की तुलाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही क्षेत्र में जल्दी बारिश आने की संभावना है, अतः तुलाई की गति को बढ़ा दिया जाए अन्यथा मूंग में नमी की अधिकता आने पर भी खरीदी की जानी पड़ेगी। विद्युत विभाग द्वारा बनाये गये समस्त झूठे प्रकरणों को एवं बढ़े हुए बिलों को तुरंत वापस करने की मांग भी किसान संघ द्वारा की गई। साथ ही किसान संघ द्वारा कहा गया कि वर्तमान में समाचार पत्रों में प्रकाशित विद्युत विभाग द्वारा अधिकारियों को फर्जी प्रकरण बनाने के एवज में ही वेतन देने की घटना से किसान एवं क्षेत्रवासी दहशत में है, अतः इस स्थिति को तुरन्त स्पष्ट करने का आग्रह भी भारतीय किसान संघ द्वारा किया गया।
पूर्व में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को ऋण माफ करने की घोषणा के बावजूद भी जिन किसानों के ऋण माफ नहीं किए गए उनको आज दिनांक तक सम्पूर्ण ब्याज माफ करने का आग्रह किया गया ताकि बकाया राशि का मूलधन किसानों द्वारा जमा किया जा सके। आगामी फसल हेतु पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने का आग्रह भारतीय किसान संघ द्वारा किया गया। खरीदी की यथास्थिति जानने के लिए भारतीय किसान संघ के आग्रह पर कलेक्टर द्वारा साथ चलकर खरीदी केन्द्रों का दौरा किया गया जहां पर बड़ी मात्रा में भारतीय किसान संघ प्रतिनिधिमंडल के सामने किसानों ने अपनी फसल बताकर सर्वेयर द्वारा की जा रही अनियमितता की शिकायत कलेक्टर से की गई जिस पर कलेक्टर ने सर्वेयर कृषि विभाग एवं खरीद एजैंसी के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर सामंजस्य बनाकर खरीदी करने की बात कही। भारतीय किसान संघ ने कहा कि विपरीत मौसम के कारण क्षेत्र में लगभग 90 प्रतिशत किसानों के पास डिस्कलर वाली फसल ही उपलब्ध है, परन्तु उसके अन्दर दाल बनाने पर दाल बिलकुल सही निकलती है। अतः ऐसी मूंग की खरीदी करने के आदेश दिए जाएं। जिला कलेक्टर द्वारा कुछ सैंपल साथ ले जाए गए और शासन से बात करने की बात करके समस्या का हल करने का किसान संघ को भरोसा दिलाया। भारतीय किसान संघ जिला प्रतिनिधिमंडल में केसर सिंह पटेल, नारायण सिंह, गोविंद सिंह ठाकुर, पृथ्वीपाल सिंह, भगवान सिंह, संतोष पटेल आदि के साथ संघ के सदस्य उपस्थित थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद