Post Top Ad
Wednesday, July 7, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
छोटे भाई ने बड़े भाई को उसकी पत्नी के सामने ही मार दी गोली, घर मे अकेली अपने बड़े भाई की पत्नी को छेड़ रहा था छोटा भाई, बड़े ने किया था विरोध, मोके पर मौत।
छोटे भाई ने बड़े भाई को उसकी पत्नी के सामने ही मार दी गोली, घर मे अकेली अपने बड़े भाई की पत्नी को छेड़ रहा था छोटा भाई, बड़े ने किया था विरोध, मोके पर मौत।
नालंदा। जिले के गोड़धोबा गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी गई। दरअसल, घर में महिला को अकेले देख चचेरा देवर घर के अंदर घुस गया, इसके बाद भाभी के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने के बावजूद भी घर से नहीं निकला, किसी तरह महिला भाग कर बाहर निकली। इसके बाद शोर मचाने लगी। लेकिन, कोई भी ग्रामीण सामने नहीं आया। पति के घर आने पर उसने पूरी बात बताई। इसके बाद अनुज यादव ने विरोध किया तो आरोपी प्रमोद यादव ने पत्नी के सामने ही गोली मार दी। गोलीबारी के आरोपी प्रमोद यादव ने कुछ रिश्तेदारों को भी बुला लिया था। सभी ने मिलकर अनुज यादव के घर पर फायरिंग की। अनुज यादव को सीने में गोली मारने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, गोली लगने से अनुज यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने बताया कि आरोपी प्रमोद यादव अक्सर घर में घुसकर मनमानी करता था। बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। मंगलवार को उसने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पति को मार डाला। हत्या की सूचना मिलते ही दीपनगर पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि मृतक की पत्नी के साथ छेड़खानी हुई थी। उसी का विरोध करने को लेकर अनुज यादव अपने चचेरे भाई प्रमोद यादव के घर पर विरोध दर्ज करने के लिए गया हुआ था। इसी वजह से प्रमोद यादव ने अपने रिश्तेदार को बुलाकर फायरिंग कर दी, जिससे अनुज यादव की गोली लगने से मौत हो गई।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद