Post Top Ad
Thursday, July 8, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
मध्य प्रदेश
राजनीति
मप्र के 23वें राज्यपाल के पद पर आसीन हुए मंगू भाई पटेल, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक ने दिलाई शपथ, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व प्रतिपक्ष नेता कमलनाथ रहे मौजूद।
मप्र के 23वें राज्यपाल के पद पर आसीन हुए मंगू भाई पटेल, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक ने दिलाई शपथ, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व प्रतिपक्ष नेता कमलनाथ रहे मौजूद।
मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने गुरुवार को पद एवं गोपनियता की शपथ ले ली है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक ने राजभवन में सुबह 11.30 बजे उन्हें शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा मौजूद रहे। राज्यपाल पटेल बुधवार देर शाम भोपाल पहुंचे थे, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टेट हैंगर पर उनकी अगवानी की थी। इस अवसर पर गृह मंत्री डाॅक्टर नरोत्तम मिश्रा व राज्य शासन के आला अफसर मौजूद रहे। राजभवन के सूत्रों ने बताया, शपथ ग्रहण समारोह में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों समेत कुल 100 लोग मौजूद रहेंगे। हालांकि राजभवन के सभागार में 190 लोगों के बैठने की क्षमता है। राजभवन की तरफ से राजनीतिक दलों के प्रमुखों को समारोह के लिए आमंत्रण भेज दिया गया है।
राष्ट्रपति द्वारा मध्य प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर मंगूभाई छगनभाई पटेल ने कहा कि मैं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का आभारी हूं। नरेंद्र मोदी के हम पहले से साथी थे, उन्होंने हमें जो रास्ता दिखाया उस पर हम चलते रहे। समाज सेवा करते रहे और आगे भी चलते रहेंगे। मंगूभाई पटेल गुजरात के नवसारी से 6 बार विधायक रहे हैं। इसके साथ ही गुजरात मोदी कैबिनेट में वन एवं पर्यावरण मंत्री रहे हैं। मंगूभाई को दक्षिण गुजरात का प्रमुख आदिवासी नेता माना जाता है।
मंगूभाई नवसारी जिले से दूसरे राज्यपाल बने हैं। इससे पहले नवसारी जिले के ही कुमुदबेन जोशी को कांग्रेस सरकार में आंध्रप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था। 1 जून 1944 को जन्मे मंगूभाई पटेल 8वीं पास हैं। नवसारी नगर पालिका के सदस्य के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले मंगूभाई पटेल 1990 से 1995, 1995 से 1997, 1998 से 2002, 2002 से 2007, 2002 से 2012 और 2012 से 2017 तक विधायक चुने गए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश,
मध्य प्रदेश,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद