Post Top Ad
Monday, July 26, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
बहू के प्यार में पागल ससुर ने अपने ही बेटे की कर दी हत्या, हत्यारे पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बहू के प्यार में पागल ससुर ने अपने ही बेटे की कर दी हत्या, हत्यारे पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दानापुर। बहू के प्रेम में पागल बाप ने ही गोद लिए बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पुख्ता सबूत के साथ हत्यारोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद 10 दिनों से जारी सस्पेंस का पर्दा अब पूरी तरह उठ गया। पालीगंज के दौलतबिगहा (कोडरा) गांव में बीते 9 जुलाई को एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी, शव को पास के ही खेत मे फेंक दिया गया था। हत्या की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी। इस मामले में पिता ने गांव के ही अपने पांच विरोधियों को नामजद कर झूठे केस में फंसा दिया था।
पुलिस ने जब केस की जांच की तो बेटे का हत्यारा पिता ही निकला, जिसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पालीगंज इंस्पेक्टर सह प्रशिक्षु डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अपनी बहू के चक्कर मे मिथिलेश रविदास ने बेटे सचिन की हत्या कर दी थी। सचिन की शादी आठ माह पहले ही कराई गई थी। शादी के बाद से ही मिथिलेश ने अपनी बहू पर डोरे डालने शुरू कर दिए थे। बताया गया कि बहू से मिथिलेश रविदास का प्रेम प्रसंग था, जिसको लेकर वह अपने बेटे सचिन को रास्ते से हटाना चाहता था। प्रेम-प्रसंग की भनक सचिन को भी लग गई थी। वह भी अपने पिता को रास्ते से हटा देना चाहता था। सचिन गुजरात में रहकर काम करता था। उसकी हत्या करने के लिए मिथिलेश 8 जुलाई को गुजरात जाने वाला था, लेकिन सचिन 7 जुलाई को अपने गांव पहुंच गया। 9 जुलाई की रात में ही पिता मिथिलेश ने अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर सचिन की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित खेत के बधार में फेंक दिया।
डीएसपी ने बताया कि आरोपी पिता का मोबाइल पुलिस ने जब्त किया और उसकी जांच की। साथ ही उसका सीडीआर निकाला तो पूरा मामला साफ हो गया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कोरोना जांच के बाद जेल भेज दिया। साथ ही एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। प्रशिक्षु डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सचिन रविदास मिथिलेश रविदास का अपना पुत्र नहीं था। मिथिलेश गुजरात में काम करता था। इसी बीच वहीं की एक महिला से उसकी दोस्ती हो गई और वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा था। सचिन मिथिलेश की महिला मित्र का बेटा था। उसे अपना बेटा बनाकर मिथिलेश अपने गांव दौलत बीघा में रखा था, 8 माह पूर्व मिथिलेश ने सचिन की शादी कराई थी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद