Post Top Ad
Sunday, July 4, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, आपसी विवाद के चलते पिता ने की पुत्र की हत्या, पुलिस गिरफ्त में हत्यारा पिता।
रायसेन/बरेली, आपसी विवाद के चलते पिता ने की पुत्र की हत्या, पुलिस गिरफ्त में हत्यारा पिता।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कभी घर के अंदर और कभी गांव में दोस्तों की तरह रहने वाले पिता-पुत्र जिन्हें ना जाने किसकी नजर लगी के पिता ने पुत्र की हत्या कर दी। मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मेहरागांव मैं दिल दहला देने वाला हादसा उस समय घटित हुआ जब गांव वाले अपने घरों में आराम कर रहे थे। मेहरा गांव निवासी हल्केवीर रजक का 21 वर्षीय पुत्र कृष्णपाल शनिवार की रात 8.45 बजे शराब के नशे में जब घर पहुंचा तो पिता ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन समझने की वजह पुत्र पिता पर ही भड़क पड़ा और घर में ही बैठे दादा के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज करने लगा। तब हल्के राम ने कृष्णपाल को समझाया लेकिन वह समझने को तैयार नहीं हुआ और पैसे के लेनदेन की बात प्रारंभ हो गई।
यहा बात इतनी बड़ी की पिता हल्के राम ने घर में ही रखें डंडे को उठाकर अपने पुत्र के सर में जम कर दे मारा, एक ही वार में पुत्र जमीन पर धराशाई हो गया। रात 9:00 बजे हादसे की जानकारी बरेली पुलिस थाने में ग्राम वासियों के द्वारा दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर कृष्णपाल के शव को सिविल हॉस्पिटल बरेली लेकर आई जहां से पोस्टमार्टम के बाद कृष्णपाल के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कृष्णपाल के हत्यारे पिता हल्के वीर रजक की गिरफ्तारी मौके पर ही हो गई थी। हल्के वीर से पूछताछ जारी है, हत्यारे पिता के ऊपर 302 का मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद