शर्माशर भोपाल :- 9वीं की छात्रा के साथ 3 सहपाठियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मार-पीट कर डराया धमकाया, दी बदनाम करने की धमकी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 4, 2021

शर्माशर भोपाल :- 9वीं की छात्रा के साथ 3 सहपाठियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मार-पीट कर डराया धमकाया, दी बदनाम करने की धमकी।

शर्माशर भोपाल :- 9वीं की छात्रा के साथ 3 सहपाठियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मार-पीट कर डराया धमकाया, दी बदनाम करने की धमकी।


शर्माशर भोपाल :- 9वीं की छात्रा के साथ 3 सहपाठियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मार-पीट कर डराया धमकाया, दी बदनाम करने की धमकी।

भोपाल में एक आंगनबाड़ी केंद्र में 14 साल की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। एक युवक और तीन नाबालिग छात्रों ने 9 महीने तक दुष्कर्म किया। बच्ची के प्रेग्नेंट होने पर इसका पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है, छात्रा 9वीं में पढ़ती है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से तीन नाबालिग हैं, जो छात्रा के साथ ही पढ़ते हैं। रातीबढ़ थाने के टीआई सुधेश तिवारी ने बताया कि घटना अक्टूबर 2020 से अब तक की है। 14 साल की छात्रा 9वीं में पढ़ती है। उसने बताया कि एक अक्टूबर को उसे साथी छात्र आंगनबाड़ी केंद्र में ले गया, यहां पर दुष्कर्म किया। उसने अपने एक और दोस्त को बुला लिया, बाद में दो दोस्त और आ गए। चारों डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगे, इस दौरान उससे मारपीट भी की। कोरोना काल में भी आरोपी छात्रा को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देकर बुला लेते थे।

इस तरह चारों उससे करीब 9 महीने तक दुष्कर्म करते रहे, इस बीच नाबालिग गर्भवती हो गई। इसके बाद भी उससे डरा धमकाकर ज्यादती की जाती रही। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों के उसके गर्भवती होने के बारे में बताया। परिजनों ने लड़की का बच्चा गिराने का प्रयास किया, लेकिन समय अधिक होने के कारण डॉक्टरों ने मना कर दिया। मजबूरी में परिजन ने रातीबढ़ पुलिस को सूचना दी। टीआई तिवारी ने बताया कि आरोपी नाबालिग हैं। तीन बच्चे उसी स्कूल में 9वीं के छात्र हैं, चौथा आरोपी एक होटल में काम करता है। पुलिस इस पूरे मामले में जल्द से जल्द कोर्ट में चालान पेश करेगी। इसके बाद कोर्ट के निर्देश पर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। बच्ची को डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। बच्ची की मेडिकल स्थिति को देखते हुए आगे का फैसला किया जाएगा। हालांकि, छात्रा अभी पूरी तरह ठीक है, लेकिन वह गुमसुम रहती है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...