22 साल का प्यून 36 साल की प्रोफेसर से कर बैठा एकतरफा प्यार, फिर उसने किया कुछ एसा की जाना पड़ा जेल; क्लिक कर पढ़े पूरी खबर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 4, 2021

22 साल का प्यून 36 साल की प्रोफेसर से कर बैठा एकतरफा प्यार, फिर उसने किया कुछ एसा की जाना पड़ा जेल; क्लिक कर पढ़े पूरी खबर।

22 साल का प्यून 36 साल की प्रोफेसर से कर बैठा एकतरफा प्यार, फिर उसने किया कुछ एसा की जाना पड़ा जेल।


22 साल का प्यून 36 साल की प्रोफेसर से कर बैठा एकतरफा प्यार, फिर उसने किया कुछ एसा की जाना पड़ा जैल; क्लिक कर पढ़े पूरी खबर।
प्रतिकात्मक फोटो

भोपाल। एकतरफा प्यार में एक युवक जेल पहुंच गया। 22 साल का युवक प्राइवेट कॉलेज की 36 साल की प्रोफेसर को परेशान कर रहा था, युवक कॉलेज में प्यून था। प्रोफेसर ने उसे समझाने का भी प्रयास किया। उसकी हरकतों के कारण कॉलेज से उसे निकाल भी दिया गया, इसके बावजूद वह नहीं माना। वह कभी महिला की गाड़ी में फूल रखता, तो कभी चाॅकलेट। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अरेरा कॉलोनी निवासी 36 साल महिला प्राइवेट कॉलेज में प्रोफेसर है। उसने बताया कि 2019 में भरत उर्फ अश्विन नाम का युवक भी उसी कॉलेज में प्यून था। वह आम लोगों की तरह उससे बात करती थी। इसी दौरान उसने कॉलेज में ही उससे प्यार का इजहार करते हुए कहा कि मैडम में आपसे प्यार करता हूं। महिला प्रोफेसर ने बताया कि उसने प्यून को समझाया कि अभी वह बहुत छोटा है। इस तरह की बातों में उसे नहीं पड़ना चाहिए, लेकिन भरत ने उस बात को कुछ और ही समझ लिया। वह प्रोफेसर का घर से कॉलेज आते-जाते पीछा करने लगा। इसके बाद उसने कॉलेज में ही उनका एक बार हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ और भरत को कॉलेज से निकाल दिया गया।

इसके बाद तो वह महिला प्रोफेसर के पीछे ही पड़ गया। वह उनके घर से निकलते ही पीछे पड़ जाता था। जैसे ही उसे मौका मिलता तो वह कार में अपने प्यार के इजहार की निशानी छोड़ देता था। इसी से परेशान होकर महिला प्रोफेसर आरोपी भरत के घर पहुंची। उन्होंने माता-पिता के सामने उसे समझाया, माता-पिता ने भी भरत को डांटा। उस दौरान वह मान गया कि अब ऐसा नहीं करूंगा, लेकिन दोबारा वह ऐसा ही करने लगा। दो दिन पहले उसने व्यापमं चौराहे के पास प्रोफेसर का रास्ता रोकते हुए कहा कि वह प्यार करता है, वह शादी करना चाहता है। महिला प्रोफेसर को जब लगा कि अब भरत नहीं मानने वाला तो उन्होंने एमपी नगर पुलिस से शुक्रवार को एक लिखित शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी भरत पर छेड़छाड़, पीछा करना, रास्ता रोकना और धमकी देने समेत 6 से अधिक धाराओं में FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला प्रोफेसर ने बताया कि भरत करीब दो साल से मुझे परेशान कर रहा है। मुझे लगा कि वह छोटा है समझ जाएगा, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। अब सोचती हूं कि उसकी पहले ही शिकायत करती, तो उसे शुरू में ही सबक मिल जाता। पुलिस ने कहा कि भरत एक तरफा प्यार में यह सब कर रहा था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...