रायसेन/सिलवानी, भगवान पर अभद्र टिप्पणी करने एवं मंदिरों की भूमि पर नोटिस देने के विरोध में हिन्दू समाज ने की तहसीलदार को हटाने की मांग। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 4, 2021

रायसेन/सिलवानी, भगवान पर अभद्र टिप्पणी करने एवं मंदिरों की भूमि पर नोटिस देने के विरोध में हिन्दू समाज ने की तहसीलदार को हटाने की मांग।

भगवान पर अभद्र टिप्पणी करने एवं मंदिरों की भूमि पर नोटिस देने के विरोध में हिन्दू समाज ने की तहसीलदार को हटाने की मांग।

  • क्षेत्रीय विधायक ने तहसीलदार को हटाने का दिया आश्वासन, महंत नागा रामदास जी की अगुवाई में हुई बैठक।

रायसेन/सिलवानी, भगवान पर अभद्र टिप्पणी करने एवं मंदिरों की भूमि पर नोटिस देने के विरोध में हिन्दू समाज ने की तहसीलदार को हटाने की मांग।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। रविावार को नगर के श्रीराम जानकी रमण साकेतधाम काठिया मंदिर में सकल हिन्दू समाज की बैठक महंत नागा रामदास जी महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें विगत मंगलवार को हिन्दू उत्सव समिति ने सिलवानी तहसील के मंदिरों पर तहसीलदार द्वारा अनावश्यक हस्तक्षेप करने के विरोध में तहसीलदार को तत्काल हटाऐ जाने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपे गये ज्ञापन पर अभी तक हुई कार्यवाही पर चर्चा की। बैठक में उपस्थित हिन्दू समाज ने एक स्वर में तहसीलदार शत्रुध्न सिंह चौहान की कार्यप्रणाली को देखते हुए सोमवार को 11 बजे हटाने की मांग की। नहीं हटाये जाने पर सोमवार को 2 बजे से तहसीलदार को हटने तक अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा हुई। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने क्षेत्रीय विधायक रामपालसिंह राजपूत से दूरभाष पर बात कर हिन्दू समाज के निर्णय को अवगत कराया, जिस पर विधायक ने हिन्दू समाज के निर्णय को स्वीकार करते हुए सोमवार को तहसीलदार को हटाने का आश्वासन दिया। विधायक ने महंत नागा रामदास जी महाराज एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश राय से भी चर्चा की। पूर्व में दिये गये ज्ञापन में उल्लेख किया गया था कि सिलवानी तहसील के मंदिरों की जमीन (कृषि भूमि) पर तहसीलदार सिलवानी द्वारा मंदिरों के महन्त एवं पुजारियों पर अनावश्यक रूप से दबाव बनाकर मंदिरों की जमीनों को सरकारी बताकर स्वयं जमीनों को कोली बेचने की बात कर रहे है एवं मंदिरों पर जाकर जमीन के कौलीदारो से अभद्रता करते हुए भगवान के बारे में अपशब्दों का उपयोग करते है। काठिया मंदिर की जमीन के कौलीदार माधोसिंह यादव ने बताया की तहसीलदार ने यह बोला की आप मूंग की फसल नहीं काटेंगे, अगर आपने फसल काटी तो आपके ऊपर 50000 रुपये का जुर्माना एवं कानूनी कार्यवाही कर ट्रेक्टर-थ्रेसर जप्त करने की धमकी दी। तहसीलदार ने श्रीराम मंदिर की जमीन के कोलीदार महेश नामदेव को भी नोटिस दिया व धमकी देते हुए कहा की यह सरकारी जमीन है, इसे आप कैसे जोत रहे है, इसे तत्काल छोड़े इस जमीन पर जो मूंग की फसल बोई है इसे हम काटेंगे। तहसीलदार सिलवानी के इस अनावश्यक हस्तक्षेप, व्यवहार एवं हिन्दु समाज के आराध्य भगवान पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर साधु-संत एवं हिन्दु समाज में तहसीलदार के विरूद्ध भारी आक्रोश व्याप्त है। सिलवानी के साधु संत एवं हिन्दु समाज ने कलेक्टर से मांग की थी कि तहसीलदार सिलवानी को तत्काल सिलवानी से हटाया जाए अन्यथा 5 जुलाई सोमवार से सिलवानी तहसील के साधु-संत एवं समस्त हिन्दु समाज तहसील कार्यालय के सामने आनिशिचतकालीन धरने पर बैठेंगे, जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। इस अवसर पर महंत नागा रामदास जी महाराज, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, श्याम साहू मुकेश राय, किशोरसिंह शेखावत, महेश नामदेव, गजेन्द्र गुप्ता, महेन्द्र यादव, तुलसीराम यादव, नर्वदा कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, मन्नू राजपूत, राहुल नामदेव, दीपक सोनी, रवि गुप्ता, अरविन्द पाठक, रामनारायण पुरोहित, पुरुषोत्तम यादव, विकास यादव, पप्पू यादव, टिंकू चौरसिया, रामबाबू दीक्षित मुन्ना यादव, बालाराम साहू, नर्वदा यादव, रघुवीर साहू सहित बड़ी संख्या में सन्त और हिन्दू समाज उपस्थित थीं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...