Post Top Ad
Wednesday, July 7, 2021
Home
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
ऊर्जा मंत्री तोमर ने शक्तिनगर भोपाल में सुनी बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएँ।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने शक्तिनगर भोपाल में सुनी बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएँ।
भोपाल। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शक्तिनगर जोन भोपाल में आयोजित विद्युत समस्या निवारण शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याएँ सुनी। ऊर्जा मंत्री तोमर ने बिजली उपभोक्ता राकेश कुशवाहा से उनकी समस्या के बारें में जानकारी ली। कुशवाहा ने बताया कि उनके घर का बिल इस माह अधिक आया है। मंत्री तोमर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घर जाकर बिजली मीटर का परीक्षण कर सही बिल जारी करें। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि उपभोक्ताओं की बिजली समस्या का निराकरण मौके पर ही किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का निराकरण मौके पर संभव नहीं है, उनके लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी जाए। मंत्री तोमर ने कहा कि विद्युत कंपनी की जिम्मेदारी है कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। कंपनी का पूरा प्रयास हो कि आंकलित बिल नहीं दिये जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं का सकारात्मक सहयोग भी जरूरी है। मंत्री तोमर ने लाइन मैन पी.आर. सोनी और अन्य अधिकारियों का पुष्पहार से सम्मान करते हुए कहा कि उभोक्ताओं के विद्युत संबंधी हितों का ध्यान रखने वालों का सम्मान जरूरी है। उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री के निर्देशानुसार मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 7 जुलाई से 14 जुलाई तक जोन स्तर पर विद्युत समस्या निवारण शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इस दौरान मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चीफ इंजीनियर द्वारका अहिरवार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Tags
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद