Post Top Ad
Monday, July 5, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजस्थान
उधार के पैसे मांगने पर ट्रांसपोर्टर व उसके पिता पर जानलेवा हमला, घायल पिता अस्पताल मे भर्ती तो ट्रांसपोर्टर ने भागकर बचाई जान।
उधार के पैसे मांगने पर ट्रांसपोर्टर व उसके पिता पर जानलेवा हमला, घायल पिता अस्पताल मे भर्ती तो ट्रांसपोर्टर ने भागकर बचाई जान।
डूंगरपुर। उधार में दिए हुए रुपए मांगने की कीमत रविवार शाम को एक ट्रांसपोर्टर और उसके बुजुर्ग पिता को खून बहाकर चुकानी पड़ी। रुपए लौटाने की बजाए उधार लेने वाले युवक ने करीब 15 हथियारबंद लोगों को साथ लेकर ट्रांसपोर्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। डूंगरपुर शहर में सिंटेक्स स्थित पेट्रोलपंप पर हुए इस हमले में बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर के चौपहिया वाहन के कांच फोड़ दिए। उसके संभलने से पहले ही उस पर भी हमला कर दिया। ज्यादा संख्या में बदमाशों से खुद को घिरा देख ट्रांसपोर्टर ने वहां से भागने में भलाई समझी, लेकिन ट्रांसपोर्टर के पिता पंप पर ही छूट गए। ऐसे में बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर के पिता पर हमला कर दिया। लहूलुहान पिता को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी वारदात पेट्रोलपंप के सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई, अब कोतवाली पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।
कलालघाटा निवासी सागर कलाल और उसके पिता छगनलाल कलाल रविवार शाम को ट्रांसपोर्ट के सभी वाहनों में डीजल भरवाने सिंटेक्स स्थित पेट्रोल पंप पर गए थे। वाहनों में डीजल भरवाते समय ही एक क्रूजर जीप से बदमाश शंकर वरहात उसके 10 से 15 हथियारबंद साथियों के साथ वहां पहुंच गया। जाते ही उसने चौपहिया सवार सागर कलाल पर धावा बोल दिया। कांच के शीशे फोड़ने के साथ वाहन की खिड़की से भीतर लाठियों से वार किया। अधिक संख्या में लोगों से खुद को घिरता देख सागर ने मौके से वाहन लेकर भागना ही उचित समझा, लेकिन जल्दबाजी में वह उसके पिता छगनलाल को साथ ले जाना भूल गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वाहन लेकर मौके से भाग निकले।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी शंकर वरहात ने मजबूरी बताते हुए कुछ समय पहले सागर कलाल से करीब एक लाख रुपए उधार लिए थे। अब समय बीतने के बाद सागर यहां शंकर से उधार दिए हुए रुपए लौटाने की बात कर रहा था, शंकर उसे टालने में लगा था। यहां सागर और शंकर के बीच रविवार को उधारी का पूरा हिसाब करने की बात तय हुई थी। इसके बाद रविवार शाम को शंकर और उसके साथियों ने हमला बोल दिया। सीसीटीवी फुटेज के हिसाब से पेट्रोलपंप कर्मचारियों के अलावा कार्यालय में स्टाफ भी मौजूद था। ट्रकों पर वाहन चालकों की मौजूदगी थी, सामने रोड भी चालू था। बावजूद इसके बदमाशों ने बेखौफ होकर लोगों की उपस्थिति में हमला किया। शहर सीमा स्थित पंप पर दिखते हुए सीसीटीवी की परवाह किए बिना यह हमला हुआ।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद