रायसेन/देवरी, सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की लग रही भीड़। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, July 26, 2021

रायसेन/देवरी, सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की लग रही भीड़।

सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की लग रही भीड़।

रायसेन/देवरी, सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की लग रही भीड़।

घातक रिपोर्टर, दुर्गेश तिवारी, रायसेन/देवरी।
देवरी। देवरी क्षेत्र के शिव मंदिरों में श्रावण सोमवार के पहले सोमवार को भक्तों की खासी भीड़ देखने को मिली। 1 महीने तक चलने वाले श्रावण महीने में शिव भक्त शिव की आराधना में लगे हुए हैं। प्रथम सोमवार को आसपास के शिव मंदिरों में सुबह 4.00 बजे से भक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली जिसमें सभी लोग सुबह से स्नान-ध्यान करके भगवान शिव की पूजन पाठ में लगे रहे। ग्राम पंचायत रिछावर में शंकर मंदिर पर लोगों की काफी भीड़ लगी रही, लेकिन चार-पांच वर्ष पहले पुरातत्व विभाग ने इस मंदिर की खुदाई कर इस मंदिर को खंडहर बना दिया जिससे आने वाले भक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

रायसेन/देवरी, सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की लग रही भीड़।

मंदिर के आस-पास बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए जिसमें पानी भरा हुआ है जिससे छोटे-छोटे बच्चे एवं महिलाएं काफी मुश्किल से मंदिर तक पहुंच पाती हैं। ऐसे में शिव मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रति सोमवार एवं श्रावण महीने में इस मंदिर पर लोगों की भीड़ लगी रहती है, ऐसे में अगर कोई भी अनहोनी घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी क्या शासन-प्रशासन लेगा। पुरातत्व विभाग के द्वारा इस मंदिर में खुदाई की गई है लेकिन मंदिर का जीर्णोद्धार नहीं कराया गया जिससे आसपास क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठाना पढ़ रही है।

रायसेन/देवरी, सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की लग रही भीड़।

ग्रामवासी कई बार इसकी लिखित सूचना जिला कलेक्टर से लेकर मंत्री-नेताओं को दे चुके हैं लेकिन किसी ने भी इस मंदिर के बारे में अभी तक संज्ञान नहीं लिया। रामायण काल में यहां पर जामवंत के द्वारा शिव का अभिषेक किया जाता था जो आज भी वहा गुफा मौजूद है, लेकिन पुरातत्व के कारण इस मंदिर को खंडहर बना कर रख दिया है। शासन-प्रशासन को चाहिए कि इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराकर इस मंदिर को पहले जैसा कर देना चाहिए। मंदिर के पुजारी ने बताया कि श्रावण सोमवार एवं श्रावण महीने में यहां पर लोगों का मेला लगा रहता है, लेकिन खुदाई के कारण लोगों को मंदिर आने में काफी दिक्कत एवं परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रायसेन/देवरी, सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों की लग रही भीड़।

ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में आने वाले सभी भक्तों की मुरादे भगवान महाकाल पूरी करते हैं एवं सोमवार एवं श्रावण महीने में यहां पर आने वालों की संख्या में काफी इजाफा होता है इसलिए प्रशासन को जल्द से जल्द इस बात को अपने संज्ञान में लेकर इस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाना चाहिए जिससे कि श्रद्धालुओं को परेशानी ना उठाना पड़े।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...