पिता के मना करने के बाद भी प्रेमी से मिलने जा रही थी बेटी को पिता ने तमंचे से मार दी गोली, मौके पर मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, July 27, 2021

पिता के मना करने के बाद भी प्रेमी से मिलने जा रही थी बेटी को पिता ने तमंचे से मार दी गोली, मौके पर मौत।

पिता के मना करने के बाद भी प्रेमी से मिलने जा रही थी बेटी को पिता ने तमंचे से मार दी गोली, मौके पर मौत।

पिता के मना करने के बाद भी प्रेमी से मिलने जा रही थी बेटी को पिता ने तमंचे से मार दी गोली, मौके पर मौत।

उत्तर प्रदेश के बदायूं में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। बेटी अपने प्रेमी से मिलने जा रही थी। पिता ने बेटी को घर से निकलने से मना कर दिया। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी कि पिता ने तमंचा निकाल बेटी पर फायर कर दिया। गोली लगने से बेटी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे पिता को दबोचकर तमंचा बरामद किया। घटना जिले बिल्सी थाना क्षेत्र के परौली गांव की है। परौली गांव निवासी फिरासत का उसकी बेटी मुस्कान (17) से झगड़ा हो गया। बाप-बेटी के झगड़े में मां मीना ने उनको रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने उसकी एक न सुनी। मां को धक्का देकर गुस्साए पिता ने बेटी पर तमंचा तान दिया। जिससे देख मां बुरी तरह घबरा गई। पत्नी समझाती रही कि, वो बेटी को समझाएगी। जैसा वह कहेंगे वैसा ही होगा, लेकिन जालिम पिता ने बेटी को गोली मार दी। मौके पर ही बेटी की मौत हो गई।

पिता के मना करने के बाद भी प्रेमी से मिलने जा रही थी बेटी को पिता ने तमंचे से मार दी गोली, मौके पर मौत।

घर में नजरों के सामने बेटी को तड़पकर मरता देख पत्नी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, पत्नी ने पुलिस को पति के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। साथ ही आरोपी पिता को गिरफ्तार जेल भेजा। पुलिस ने पिता के पास से तमंचा भी बरामद कर लिया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिले के एसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि, पत्नी मीना की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। बेटी की हत्या करने वाले पिता फिरासत को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद कर लिया है। वहीं, मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...