बहु को मनाने जा रहे परिवार की सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत, मां भी हुई घायल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, July 8, 2021

बहु को मनाने जा रहे परिवार की सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत, मां भी हुई घायल।

बहु को मनाने जा रहे परिवार की सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत, मां भी हुई घायल।


बहु को मनाने जा रहे परिवार की सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत, मां भी हुई घायल।

नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अयोध्या धाम मंदिर के समीप बाइक और गैस टैंकलोरी वाहन की टक्कर में बाइक पर सवार पिता और बेटे की मौत हो गई, वहीं मां गंभीर रूप से घायल है। बहू को मनाने के लिए परिवार नवादा से नारदीगंज जा रहे थे, इस दौरान ही हादसा हुआ। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, घायल मां का अस्पताल में इलाज जारी है। नवादा नगर थाना क्षेत्र के जंगल बेलदरिया गांव के निवासी मृतक के बेटा श्री राम कुमार ने बताया कि हमारे बड़े भैया, पापा, मम्मी सभी लोग नारदीगंज क्षेत्र के मोतनाजे गांव जा रहे थे। बुधवार की देर शाम भाभी रूठ कर अपने मायके चली गई थी। उसी को लाने के लिए सभी लोग जा रहे थे। उसी दौरान सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पिता का नाम दिनेश चौहान, भाई जय राम कुमार दोनों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मां काली देवी गंभीर रूप से घायल है। बेटा बाइक चला कर जा रहा था। घायल मां की इलाज अस्पताल में की जा रही है। मृतक के छोटे भाई ने कहा कि हम लोग किसान का काम करते हैं, भाई मेरा सब्जी बेचने का काम करता था। लेकिन अचानक घर से भाभी को लाने के लिए निकलते हैं, उसी दौरान यह दुर्घटना होती है। तेज रफ्तार में टैंकलोरी और बाइक में टक्कर होती है, जिसके बाद घटनास्थल पर ही बाप-बेटा की दर्दनाक मौत हो जाती है। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने सबसे पहले महिला को उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वही बाप-बेटे की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...