Post Top Ad
Wednesday, July 28, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रीवा
लव जिहाद :- आलम खान ने आलम सिंह बन युवती को फंसाया प्रेमजाल में, किया कई दिनों तक दुष्कर्म, युवती को शक हुआ तो जानकारी जुटाकर भागकर आई अपने घर; एससीएसटी, लव जेहाद सहित दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध।
लव जिहाद :- आलम खान ने आलम सिंह बन युवती को फंसाया प्रेमजाल में, किया कई दिनों तक दुष्कर्म, युवती को शक हुआ तो जानकारी जुटाकर भागकर आई अपने घर; एससीएसटी, लव जेहाद सहित दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध।
रीवा। लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। आरोपी ने आलम सिंह बनकर युवती को पहले प्रेम जाल में फंसाया। फिर युवती को हैदराबाद ले जाकर दुष्कर्म किया। जब रहन-सहन से युवती को शक हुआ तो उसने अपने स्तर से खोजबीन की। युवती को जानकारी मिली कि जिसे वो आलम सिंह समझ रही है, वो आलम खान है। यह पता चलने के बाद युवती हैदराबाद से भागकर रीवा पहुंची। यहां उसने महिला थाना में अधिकारी को पूरी कहानी बताई तो दुष्कर्म सहित एससी-एसटी आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। रीवा शहर में लव जिहाद का ये दूसरा मामला है। इससे पहले समान थाना क्षेत्र में भी एक लव जिहाद का मामला दर्ज हुआ था।
एएसपी शिव कुमार वर्मा की मानें तो मगुरिहाई स्थित नर्सरी का ठेका उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी आलम खान ने लिया था। यहां उसने आलम सिंह बनकर एक महिला कर्मचारी को झांसे में लिया, फिर शादी का वादा कर प्रेम का नाटक करने लगा। आरोपी के प्रेम जाल में फंसकर युवती अपने जीवन के सपने देखने लगी। इसी बीच आरोपी युवती को घुमाने हैदराबाद ले गया, जहां वह दोनों कई दिनों तक साथ रहे। इस दौरान आरोपी युवक ने कई बार संबंध बनाए। नजदीकियां बढ़ते ही युवती को शक होने लगा, क्योंकि वह उसके रहन-सहन से हैरान थी। आरोपी के इरादे को भांपते ही युवती जान बचाकर हैदराबाद से भागकर रीवा पहुंची। उसने अपने साथ हुए धोखे की जानकारी चोरहटा पुलिस को दी। मामला दुष्कर्म से जुड़ा होने पर महिला अधिकारी के सामने बयान दर्ज कराते हुए पीड़िता का मेडिकल कराया गया। इसके बाद लव जिहाद, दुष्कर्म और एससी-एसटी की धाराएं लगाई गई है।
पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की जानकारी जुटाई तो उसकी सिम गुढ़ थाना क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य गांव अमिरिती की निकली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी का पता कुछ और भी हो सकता है, क्योंकि वह बेहद शातिर है। जिले में लव-जिहाद का यह दूसरा मामला है। इससे पूर्व समान थाने में लव जिहाद का मामला दर्ज हुआ था। जहां आरोपी ने युवती का अपहरण कर बलात्कार किया था। शादी के लिए उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला तो मामले की पोल खुली थी। फिर समान थाना पुलिस ने युवती के बरामद होने पर आरोपी के खिलाफ लव जिहाद का मामला दर्ज किया था।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रीवा
Share This
About Ghatak reporter
रीवा
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रीवा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद