Post Top Ad
Wednesday, July 28, 2021
Home
अपराध
ग्वालियर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
पति को पत्नी के अवैध संबंध का चल गया पता तो पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके से करवा दी हत्या, हत्या छुपने शव को कुएं में फेंक रोप दिये पौधे, किसी को शक न हो इसलिए कोर्ट में लगाती रही याचिका।
पति को पत्नी के अवैध संबंध का चल गया पता तो पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके से करवा दी हत्या, हत्या छुपने शव को कुएं में फेंक रोप दिये पौधे, किसी को शक न हो इसलिए कोर्ट में लगाती रही याचिका।
ग्वालियर। पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के हाथों पति की हत्या करा दी, फिर गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस को 11 महीने तक गुमराह करती रही। कोर्ट में भी बार-बार पुलिस पर पति की तलाश न करने का आरोप लगाते हुए अर्जी लगाती रही। ऐसा वह इसलिए करती थी, ताकि पुलिस उस पर कतई शक न करे। इधर, कोर्ट से भी पुलिस पर लगातार दबाव पड़ रहा था। 11 महीने बाद पता चला कि जिसे पुलिस तलाश रही है, उसकी हत्या हो चुकी है और यह हत्या उसकी पत्नी और अन्य लोगों ने ही की है। हस्तिनापुर स्थित चपरोली मौजा के एक खेत में बने पुराने कुएं से उसके पति का कंकाल बरामद हुआ है। आरोपियों ने कुएं में लाश फेंकने के बाद उस पर लकड़ी के पटिए रख ऊपर से मिट्टी डाल कर पौधा लगा दिया था, जो इन 11 महीनों में पेड़ बन चुका था। पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, दोस्त फरार है। आरोपी महिला ने पुलिस को गुमराह करने और हत्या से लेकर शव ठिकाने लगाने की साजिश क्राइम पेट्रोल से सीखी।
भितरवार के मोहनगढ़ निवासी फेरन सिंह जाटव (35 साल) 11 महीने पहले 6 अगस्त को गायब हो गया था। पत्नी मालती (30 साल) ने भितरवार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच एसडीओपी भितरवार अभिनव बारंगे को सौंपी गई। इधर, पत्नी ने पुलिस पर पति की तलाश न करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट दायर कर दी। कोर्ट में मामला जाते ही पुलिस और गहराई से जांच में जुट गई। पड़ताल में पता चला कि मालती का चाल-चलन ठीक नहीं है। कृपालपुर निवासी रामअवतार जाटव से उसके अफेयर की बात सामने आई। उधर, लापता फेरन के भाई ने भी अपनी भाभी पर संदेह जताया था, लेकिन पुलिस के सामने परेशानी यह थी कि जब भी सख्ती से पूछताछ करना चाहती, मालती कोर्ट में जाकर खड़ी हो जाती।
ऐसे में पुलिस ने मालती की जगह, उसके प्रेमी राम अवतार की ओर अपना फोकस किया। पुलिस ने राम अवतार को लगातार चार दिन बुलाकर पूछताछ की। हर बार उसके बयान अलग-अलग होते थे। पुलिस ने जब सख्ती की तो उसने सब कुछ उगल दिया। राम अवतार ने बताया कि उसने, मालती और दोस्त शिवराज के साथ फेरन की हत्या कर दी, शिवराज अभी फरार है। पुलिस मालती के घर पहुंची और उसे सामान्य पूछताछ का कहकर थाने ले आई। यहां राम अवतार को हिरासत में देख मालती ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
मालती और राम अवतार के बीच अवैध संबंध थे, इसका पता उसके पति को चल गया था। 6 अगस्त 2020 को फेरन सिंह को पार्टी करने के लिए शिवराज और राम अवतार ग्वालियर के हस्तिनापुर स्थित चपरोली मौजा के एक खेत में ले गए। यहां पत्नी के सामने राम अवतार और शिवराज ने पत्थर और लोहे के सरिए से हमला कर फेरन की हत्या कर दी। इसके बाद शव को एक पुराने कुएं में फेंक दिया और ऊपर से मिट्टी डालकर पौधा लगा दिया। मालती की निशानदेही पर पुलिस ने कुएं से पौधा जो अब पेड़ बन चुका था उसको को कटवाया, गोताखोर ने कुएं से कंकाल बरामद किया।
Tags
# अपराध
# ग्वालियर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
ग्वालियर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद