Post Top Ad
Saturday, July 10, 2021
Home
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
प्रेमिका के साथ मिलकर कर चुका था आत्महत्या का प्रयास, प्रेमिका की गई थी जान, उसी मामले मे बुलाया था विजयनगर थाने, उसके बाद लसूड़िया थाना क्षेत्र मे नाम मात्र के कपड़ों मैं फांसी के फंदे से लटका मिला शव।
प्रेमिका के साथ मिलकर कर चुका था आत्महत्या का प्रयास, प्रेमिका की गई थी जान, उसी मामले मे बुलाया था विजयनगर थाने, उसके बाद लसूड़िया थाना क्षेत्र मे नाम मात्र के कपड़ों मैं फांसी के फंदे से लटका मिला शव।
इंदौर के विजयनगर थाने पर आए युवक ने थाने से निकलने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, युवक का शव लसुडिया थाना क्षेत्र में लटका मिला। युवक पहले भी अपनी प्रेमिका के साथ हाथ की नस काट कर सुसाइड की कोशिश की थी, जिसमें युवती की मौत हो गई थी, वह बच गया था। इसी मामले में पुलिस ने युवती के परिवार वालों और युवक को थाने बुलाया था, पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला संदिग्ध लगा। पुलिस ने मौके पर FSL की टीम बुलाई, युवक को बाहर निकाला तो उसके शरीर पर नाम मात्र के कपड़े थे। हाथ में पट्टी बंधी थी। पुलिस ने पहले तो अज्ञात के रूप में शव का मर्ग कायम किया। इसके बाद कुछ लोगों ने युवक की पहचान की, तो पता चला कि युवक को सुबह विजयनगर थाने में बुलवाया गया था। युवक की पहचान अचल पुत्र मानसिंह पंवार (27) निवासी मालवीय नगर के रूप में की गई।
थाना प्रभारी तहजीब काजी की माने तो 8 जून 2021 को पुलिस को सूचना मिली थी कि मालवीय नगर में रहने वाले युवक-युवती ने हाथ की नस काट ली थी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि युवक का नाम अंचल पंवार और युवती पूजा पुत्री गेंदालाल है, दोनों में अफेयर था। युवती की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी, युवक गंभीर रूप से घायल था। युवक के ठीक होने के बाद उससे बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया था। युवक पर युवती के घर वाले कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करना चाहते थे। युवती के पिता ने अंचल पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस को यह डर था कि अंचल को अकेला देख युवती के घर वाले किसी तरह का हमला न करवा दे। युवती की मौत के बाद अंचल की मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई थी। शुक्रवार को थाने से निकलने के बाद युवक ने लसुडिया इलाके में सडक किनारे बने एक चैंबर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस की माने तो युवती खरगोन की रहने वाली थी और कुछ दिनों महीनों पहले युवती के परिवार वालों ने उसे मालवीय नगर स्थित उसके रिश्तेदार के यहां भेज दिया था। अंचल पंवार ने युवती के घर के समीप कमरा किराए से ले लिया था। दोनों मालवीय नगर में मिला करते थे। 8 जून के दिन दोनों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई और दोनों ने अपने हाथ की नस काट ली थी, लेकिन इस घटना में युवती की मौत हो गई थी। युवक कुछ दिनों बाद ठीक हो गया था। घटना के बाद अंचल मानसिक रूप से परेशान रहता था और शुकवार सुबह उसे अपने बयान दर्ज कराने बुलाया गया था। वह थाने से निकलते ही सुनसान जगह गया, फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
अंचल के भाई आनंद पंवार ने बताया कि 14 जून को अंचल की छुट्टी हुई थी। थाने में पूछताछ के बाद ही अंचल को पुलिस ने घर जाने की इजाजत दी थी। वहां से उसे अपने घर खंडवा ले आए थे। अंचल मालवीय नगर में किराए से रहता था, तो बड़ा भाई संदीप मकान का सामान खाली कराने गया तो उसे युवती के भाई और भाभी पकड़कर थाने ले आए। पुलिस ने संदीप को हिरासत में लेकर कहा कि अंचल को लेकर आओ, उसके आने के बाद संदीप को छोड़ दिया जाएगा। 16 जून को अंचल थाने में पेश हुआ था, तब से उसे विजयनगर थाने में ही बंद करके रखा। गुरुवार को भी उससे मुलाकात हुई थी। शुक्रवार को 12 बजे जब फिर से मिलने गया तो थाने में बंद आरोपियों ने बताया कि अंचल सुबह भाग गया है। आनंद डर गया कि पुलिस अंचल के बदले उसे न बैठा ले। इसलिए वह भी थाने से बाहर निकल आया। देर शाम फोन पर भाई आनंद को सूचना मिली थी कि अंचल ने आत्महत्या कर ली है।
Tags
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
इन्दौर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद