कांग्रेसियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेड्स लांघ रहे कार्यकर्ताओं पर चलाई वाटर कैनन, विधायक समेत 10 को आई चोटें। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, August 25, 2021

कांग्रेसियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेड्स लांघ रहे कार्यकर्ताओं पर चलाई वाटर कैनन, विधायक समेत 10 को आई चोटें।

कांग्रेसियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेड्स लांघ रहे कार्यकर्ताओं पर चलाई वाटर कैनन, विधायक समेत 10 को आई चोटें।

कांग्रेसियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेड्स लांघ रहे कार्यकर्ताओं पर चलाई वाटर कैनन, विधायक समेत 10 को आई चोटें।

राजनीतिक रैलियों को छूट और धार्मिक जुलूसों पर प्रतिबंध के विरोध में प्रदर्शन करने गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया, फिर वाटर कैनन से पानी मारकर उन्हें तितर-बितर किया। पुलिस की कार्रवाई में विधायक संजय शुक्ला समेत 10 कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। इसके बाद जब प्रशासन ने नेताओं को ज्ञापन देने बुलाया तो उन्होंने अफसरों को गणेश जी की प्रतिमा गिफ्ट की। कांग्रेस की बैठक में तय हुआ था कि वे राजबाडा से चार-चार लोगों की लाइन में काले कपड़े और मास्क लगाकर मौन रैली निकालेंगे और कोई गड़बड़ी नहीं होने देंगे। यह भी बताया गया कि नारेबाजी के बजाय तख्तियां लेकर हाथ में चलेंगे और अपने ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। सुबह करीब 10 बजे सभी विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेसी गांधी भ‌वन पर एकत्र हुए। इनमें से अधिकांश ने काले कपड़े और काले मास्क पहने थे। इसके साथ ही हाथों में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तख्तियां थी।


करीब एक घंटे बाद जब कांग्रेसियों का जमावड़ा हो गया और चार-चार की लाइन बनाई व राजबाडा से मौन रैली के रूप में कलेक्टोरेट के लिए रवाना हुए। रैली में वाल्मीकि समाज के लोग भी थे, जो प्रशासन से गोगादेव नवमी पर होने वाले आयोजन की स्वीकृति मांगने को लेकर साथ में थे। रैली में इंदौर कांग्रेस की प्रभारी विजया लक्ष्मी साधौ, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विधायक संजय शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, सुरजीतसिंह चड्ढा आदि शामिल थे। रैली के कलेक्टोरेट के पास पहुंचते ही कुछ कांग्रेसियों ने अनुशासन तोड़ा और नारेबाजी शुरू कर दी, फिर वे कलेक्टोरेट तक पहुंचे तो ज्ञापन देने के लिए अंदर जाने की मांग करने लगे। पुलिस ने जब मना किया तो उन्होंने कलेक्टर या एडीएम को बाहर भेजने को कहा। इसे लेकर पुलिस व कांग्रेसियों में बहस होने लगी। इस दौरान कुछ कांग्रेसी उग्र हो गए और बैरिकेड्स लांघकर जाना शुरू किया। कांग्रेसी नहीं माने तो पुलिस ने वाटर कैनन से तेज बौछारें शुरू कीं, जिससे कांग्रेसी तितर-बितर हो गए।

कांग्रेसियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेड्स लांघ रहे कार्यकर्ताओं पर चलाई वाटर कैनन, विधायक समेत 10 को आई चोटें।

कुछ देर बाद पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को समझाइश दी और पुलिस से कहा कि वे एडीएम को ज्ञापन देना चाहते हैं। एडीएम पवन जैन व राजेश राठौर बाहर आए तो कांग्रेसियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा व साथ में गणेश प्रतिमा भेंट की। कांग्रेसियों ने मांग की कि जब राजनीतिक रैलियों को अनुमति दी जा रही है तो गोगा नवमी, गणेशोत्सव, जन्माष्टी आयोजन-जुलूस, जन्माष्टी आदि त्योहारों पर निकलने वाले चल समारोहों को भी अनुमति दी जाए। इसके बाद कांग्रेसी लौट गए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...