Post Top Ad
Wednesday, August 25, 2021
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
विडियो
महिला कांस्टेबल ने डायलॉग के साथ रिवॉल्वर लहराते हुए बनाया भौकाल वाला विडियो, विडियो वायरल होने एसएसपी ने किया लाइन हाजिर; देखे विडियो।
महिला कांस्टेबल ने डायलॉग के साथ रिवॉल्वर लहराते हुए बनाया भौकाल वाला विडियो, विडियो वायरल होने एसएसपी ने किया लाइन हाजिर; देखे विडियो।
आगरा की एक महिला कांस्टेबल को सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने का शौक भारी पड़ा है। कांस्टेबल थाना एमएम गेट में तैनात है। उसने वर्दी में वीडियो बनाया और कमर में रिवॉल्वर भी लगा रखी थी। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो एसएसपी मुनिराज ने कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही रिवाल्वर किसकी थी, इसकी भी पड़ताल हो रही है। एसएसपी मुनिराज ने इसे वर्दी का अपमान मानते हुए सीओ कोतवाली दीक्षा सिंह को कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा को थाने में लिखा-पढ़ी (मुंशी) का काम दिया गया था। प्रियंका को इंस्ट्राग्राम और फेसबुक पर वीडियोज अपलोड करने का शौक है। 21 अगस्त को प्रियंका ने कार्यालय में बैठ कर सेल्फी मोड में एक वीडियो इंस्ट्राग्राम पर अपलोड किया जो कुछ ही देर में वायरल हो गया। इसके बाद उसने कई और वीडियो बनाए।
फिल्मी डॉयलाग पर प्रियंका ने कमर में रिवॉल्वर लगाकर एक्टिंग की है। इसमें बैकग्राउंड में डॉयलाग बोला जा रहा है कि हरियाणा, पंजाब तो बेकार ही बदनाम है। आओ कभी उत्तर प्रदेश में रंगबाजी क्या होती है? यह हम तुम्हें दिखाते हैं, न गुंडई पर गाना बनाते हैं और न गाड़ी पर जाट-गुर्जर लिखवाते हैं। हमारे यहां पांच-पांच साल के बच्चे भी कट्टा चलाते हैं। प्रियंका शर्मा को रिवाॅल्वर अलॉट नहीं थी पर उसने वीडियो बनाते समय कमर में जो रिवाॅल्वर लगाई है वो किस पुलिसकर्मी की थी इसकी भी जांच की जा रही है। जानकारी के बाद रिवाल्वर के मालिक पर भी कार्रवाई की जा सकती है। प्रियंका मिश्रा ने अपना रिवाल्वर के साथ वाला वीडियो तो डिलीट कर दिया है पर अभी भी उसके अकाउंट पर उसके वर्दी और सिविल ड्रेस में तमाम वीडियो मौजूद हैं। कार्यवाही के बाद उसके फालोवर भी लगातार बढ़ रहे हैं।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश,
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद