सहेली के बॉयफ्रेंड ने दोस्तो के साथ मिलकर 12वीं की छात्रा से किया गैंगरेप, पिकनिक मनाने कार से गए थे 5 दोस्त, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, घटना के वक़्त सहेली भी मौजूद। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, August 25, 2021

सहेली के बॉयफ्रेंड ने दोस्तो के साथ मिलकर 12वीं की छात्रा से किया गैंगरेप, पिकनिक मनाने कार से गए थे 5 दोस्त, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, घटना के वक़्त सहेली भी मौजूद।

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में 12वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा अपने 4 दोस्तों के साथ कार से मांडू के लिए निकली थी। लड़कों ने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। इसके बाद वह बेहोश हो गई। स्कीम 78 में ही उसे कमरे पर ले जाकर 3 लोगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस समय छात्रा की सहेली भी मौजूद थी। वारदात के बाद आरोपियों ने छात्रा को बेसुध हालत में सड़क पर छोड़ दिया। लड़की ने अपनी सहेली समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया की 23 अगस्त की सुबह 10 बजे परदेशीपुरा की रहने वाली सहेली पूजा सफेद रंग की कार से दोस्त आशीष, निपुल और रितेश के साथ घर आई थी। यहां से सभी मांडू के लिए निकले थे। रास्ते में लौटते वक्त दोपहर 4 बजे आशीष ने कोल्ड ड्रिंक दी, इसे पीने के बाद चक्कर आने लगे, मैं बेहोश हो गई। रात 10 बजे जब होश आया, तो मैंने खुद को एक कमरे में पाया। मैंने देखा कि निपुल मेरे साथ गलत काम कर रहा है। इसके बाद मैं फिर बेहोश हो गई। कुछ देर बाद फिर आंख खुली, तो देखा कि आशीष मेरे साथ गलत काम कर रहा है। घटना के समय रितेश और पूजा कमरे में नहीं थे। इसके बाद रितेश ने भी गलत काम किया। कुछ देर बाद तीनों कमरे में आए और मारपीट करने लगे। उस वक्त पूजा भी मौजूद थी। सभी ने जान से मारने की धमकी देकर नशे की हालत में ही घर से बाहर निकाल दिया। सभी आरोपियों की उम्र 21 से 23 साल है। छात्रा ने कहा जब मैं रास्ते पर थी, तो वहां से गुजर रहे व्यक्ति से जगह का नाम पूछा। उसने बताया, यह स्कीम नंबर 78 है। उसके बाद मैंने दोस्त को फोन करके घटना के बारे में बताया। दोस्त ने तुरंत माता-पिता से कॉन्फ्रेंस से बात कराई। वे मुझे लेने आए और थाने ले गए।

सहेली के बॉयफ्रेंड ने दोस्तो के साथ मिलकर 12वीं की छात्रा से किया गैंगरेप, पिकनिक मनाने कार से गए थे 5 दोस्त, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, घटना के वक़्त सहेली भी मौजूद।
एफ़आईआर की कॉपी

छात्रा के मुताबिक कुछ समय पहले किसी सहेली के माध्यम से पूजा से दोस्ती हुई थी, इसके बाद दोनों मिलने लगे, उसी ने आशीष से मिलवाया था। पता चला है कि आशीष पूजा का बॉयफ्रेंड है। दोनों को कई बार एक साथ देखा था, इसलिए घूमने जाने के लिए तैयार हो गई। दोनों ही उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। इसके अलावा निपुल और रितेश के बारे में ज्यादा नहीं जानती, सिर्फ उनके नाम ही पता हैं। पुलिस के अनुसार आशीष स्कीम 78 में किराए से रहता है। उसी के कमरे पर आरोपी ले गए थे। वहीं वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की निशानदेही पर पूजा के घर पहुंची। पूजा परिवार समेत फरार है, वहीं आशीष भी फरार हो गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...