Post Top Ad
Thursday, August 26, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
हरदा
दरिंदे ने 13 साल की मासूस से डांस सिखाने के बहाने झाड़ियों में ले जाकर की दरिंदगी, मासूस ने परिजनों को बताई आपबीती, परिजनों ने आरोपी को पकड़कर बेल्ट व लात-घूसाें से जमकर पीटा।
दरिंदे ने 13 साल की मासूस से डांस सिखाने के बहाने झाड़ियों में ले जाकर की दरिंदगी, मासूस ने परिजनों को बताई आपबीती, परिजनों ने आरोपी को पकड़कर बेल्ट व लात-घूसाें से जमकर पीटा।
मप्र के हरदा नगर में एक युवक ने कक्षा 6वीं में पढ़ने वाली मासूम के साथ दरिंदगी की हरकत की। आरोपी ने 13 साल की छात्रा काे डांस सीखाने के बहाने सुनसान इलाके में खंडवा बायपास पर झाड़ियाें में ले गया था, जहां उसका रेप किया। पीड़िता ने परिजनों काे इसकी जानकारी दी, परिजन और मोहल्ले के लोगों ने आरोपी अखलेश पिता रामकरण की पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। आरोपी की पिटाई का वीडियाे साेशल मीडिया में वायरल हाे गया। पीड़िता की शिकायत आईपीसी की धारा 363, 376, 506 और पाक्सो एक्ट के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपने घर के पास ही रहने वाली दादी के घर जाने का कहकर निकली। रास्ते में आरोपी अखलेश मिल गया। वह पीड़िता काे डांस सीखाने के बहाने खंडवा बायपास पर झाड़ियाें में ले गया। उसके साथ रेप किया। इसके बाद बालिका काे आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बुधवार सुबह इसकी शिकायत परिजनों काे दी। इसी बीच आरोपी अखलेश भी परिजनों को मिल गया। आरोपी अखलेश की बेल्ट व लात-घूसाें से जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची डायल 100 ने अखलेश काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल लाइन थाना टीआई राजेश साहू ने बताया दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपी की लोगों द्वारा पकड़कर पिटाई की गई, आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# हरदा
Share This
About Ghatak reporter
हरदा
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
हरदा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद