Post Top Ad
Sunday, August 29, 2021
Home
गुजरात
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बेटी को दिलाया था नया मोबाइल, बेटी न्यूड वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर करने लगी पोस्ट, मौसी की बेटी ने देखे तो पता चला, पेरेंट्स ने विडियो देखे तो दोनों को आया माइनर अटैक।
ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बेटी को दिलाया था नया मोबाइल, बेटी न्यूड वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर करने लगी पोस्ट, मौसी की बेटी ने देखे तो पता चला, पेरेंट्स ने विडियो देखे तो दोनों को आया माइनर अटैक।
अहमदाबाद। यह खबर उन पेरेंट्स के लिए बड़ी चिंता पैदा करने वाली है, जिनके बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला अहमदाबाद में सामने आया है, जहां ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान 15 साल की एक लड़की अपने न्यूड वीडियोज बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड करने लगी। जब पेरेंट्स ने बेटी के वीडियो देखे तो दोनों को माइनर अटैक आ गया। रिश्तेदारों ने बेटी की काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन की मदद ली। पेरेंट्स ने हेल्पलाइन को बताया कि उन्होंने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बेटी को नया मोबाइल खरीदकर दिया था, लेकिन बेटी को मोबाइल की ऐसी लत लगी कि हर समय सिर्फ मोबाइल में ही बिजी रहने लगी। माता-पिता दोनों ही नौकरीपेशा हैं। इसके चलते बेटी ज्यादातर समय घर में अकेली ही रहती थी। इसी दौरान वह न जाने किस तरह सोशल साइट्स के जरिए ऐसे लोगों के संपर्क में आ गई कि अपने ही न्यूड वीडियो बनाकर अपलोड करने लगी।
काउंसलिंग के दौरान नाबालिग ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर कुछ लड़कियों के न्यूड वीडियो देखे थे। इनमें कई लड़कियां रोजाना अपने अश्लील वीडियो बनाकर अपलोड करती थीं और उनके वीडियो पर लड़कों के ढेरों कमेंट्स आते थे। वह लगातार उनके कमेंट्स पढ़ती थी और उन पर रिप्लाई भी करने लगी थी। इसी दौरान लड़के उससे खुद के वीडियो बनाने की डिमांड करने लगे। इसी के चलते उसने अपना एक न्यूड वीडियो बनाकर अपलोड किया था। इस पर सैकड़ों कमेंट्स आए तो उसे अच्छा लगा और फिर वह रोजाना अपने न्यूड वीडियो बनाकर अपलोड करने लगी।
नाबालिग के कुछ वीडियो उसकी मौसी की बेटी ने इंस्टाग्राम पर देख लिए थे। इसके बाद जानकारी पेरेंट्स तक पहुंचाई गई। जब माता-पिता ने ये वीडियो देखे तो एक के बाद एक दोनों को माइनर अटैक आ गया। रिश्तेदारों ने किसी तरह स्थिति संभाली और दोनों का इलाज कराने के साथ नाबालिग की '181 हेल्पलाइन' की टीम से काउंसलिंग भी करवाई। हेल्पलाइन की टीम ने उसके सारे वीडियो डिलीट करवाए और फिर सायबर क्राइम के बारे में भी समझाया। काउंसलिंग के बाद बेटी ने पेरेंट्स से माफी मांगी और प्रॉमिस किया कि जब तक वे नहीं कहेंगे, तब तक वह मोबाइल नहीं छुएगी।
Tags
# गुजरात
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद