हनिट्रेपर कथित पत्रकार व 3 अन्य पर 17 साल के टेनिस खिलाड़ी को ब्लैकमेल करने का प्रकरण दर्ज। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, August 31, 2021

हनिट्रेपर कथित पत्रकार व 3 अन्य पर 17 साल के टेनिस खिलाड़ी को ब्लैकमेल करने का प्रकरण दर्ज।

हनिट्रेपर कथित पत्रकार व 3 अन्य पर 17 साल के टेनिस खिलाड़ी को ब्लैकमेल करने का प्रकरण दर्ज।


हनिट्रेपर कथित पत्रकार व 3 अन्य पर 17 साल के टेनिस खिलाड़ी को ब्लैकमेल करने का प्रकरण दर्ज।

जयपुर में 17 साल के लॉन टेनिस के इंटरनेशनल प्लेयर को हनीट्रैप में फंसाने का मामला सामने आया है। एक कथित पत्रकार और युवती ने पीड़ित से लाखों रुपए भी वसूल लिए। करीब तीन साल तक ब्लैकमेलिंग की। आखिरकार वसूली से परेशान होकर पीड़ित ने परिजनों को आपबीती बताई, तब हरियाणा से परिवार जयपुर पहुंचा। रविवार को यहां पीड़ित की मां ने अशोक नगर थाने में ब्लैकमेलिंग और रुपए हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। जयपुर के पत्रकार, उसकी महिला मित्र और दो अन्य युवतियों को FIR में नामजद किया गया है। प्लेयर अब 21 साल का है। आरोपियों ने तीन साल पहले कोचिंग देने के बहाने उसे जयपुर बुलाया था। पुलिस के मुताबिक, रिपोर्ट में पीड़ित की मां ने बताया है कि 2017 में करनाल में आयोजित लॉन टेनिस चैंपियनशिप में जयपुर निवासी रवीना नाम की लड़की से मुलाकात हुई थी। उसने मेरे बेटे के खेलने की काफी तारीफ की। अपना मोबाइल नंबर भी दिया। रवीना ने कहा कि वह उनके बेटे को जयपुर में लॉन टेनिस से जुड़े खिलाड़ियों को प्राइवेट कोचिंग का काम दिलवा सकती है। वह अच्छा पैसा कमा सकता है। 23 जून 2018 को खिलाड़ी जयपुर में कोई टूर्नामेंट खेलने आया। तब रवीना की उससे मुलाकात हुई। वह उसे अशोक नगर इलाके के एक होटल ले गई। कमरे में ठहराया। उसे बताया कि जयपुर के जिन खिलाड़ियों को प्राइवेट कोचिंग देनी है, वे भी इसी होटल में ठहरे हुए हैं। FIR में आरोप है कि तब कनिष्का नाम की लड़की ने होटल में कमरा बुक करवाया था। बाद में पीड़ित व रवीना की आईडी जमा करवाने के लिए ली। रवीना ने तब पीड़ित को बताया कि वह उसे दो घंटे के ही 4 हजार रुपए कोचिंग फीस दिलवाएगी।

आरोप है कि बातचीत के दौरान करण तिवाड़ी व कोमल नाम की लड़की कमरे में आए। उन्होंने पीड़ित को जयपुर में रहकर प्राइवेट कोचिंग से अच्छी कमाई का लालच दिया। तब पीड़ित ने इतना लंबा समय जयपुर में रहने से मना कर दिया। पीड़ित की मां का आरोप है कि होटल में उसके 17 साल के बेटे के साथ एक युवती ने शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान करण व कोमल ने वीडियो बना लिए, फोटो खींचे। इसके बाद दुष्कर्म केस में फंसाने और वीडियो हरियाणा में वायरल करने की धमकियां देकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। पीड़ित की मां का कहना है कि करण तिवाड़ी खुद को न्यूज चैनल का पत्रकार बताकर धमकाता था। पीड़ित ने धमकियों से डरकर करीब 3 लाख रुपए नकद और तीन लाख रुपए आरोपियों के अलग-अलग अकाउंट में जमा कराए। पीड़ित ने अपने दोस्त के मार्फत भी रवीना के अकाउंट में 15 जनवरी को एक लाख रुपए ट्रांसफर किए। करण तिवाड़ी ने भी पीड़ित को ब्लैकमेल कर 56 हजार रुपए अलग से वसूल किए। ये गैंग वीडियो व फोटो वायरल करने के नाम पर जयपुर, दिल्ली, शिमला, मनाली बुला लेता है। उसके पैसों पर होटल में पार्टियां करते थे। पिछले दो-तीन साल में ब्लैकमेलिंग से वह परेशान हो गया था। करीब छह लाख रुपए वसूलने के बाद भी रवीना ने इस साल 22 व 23 जुलाई को लगातार फोन कर 10 लाख रुपए की डिमांड की। तब पीड़ित ने परिवार को आपबीती बताई। पीड़ित की मां ने भी आरोपियों से बातचीत की, तब भी डिमांड खत्म नहीं हुई। आखिरकार, पीड़ित की मां ने रविवार रात जयपुर पहुंचकर केस दर्ज कराया। ब्लैकमेलिंग के कई सबूत पुलिस को सौंपे हैं। FIR में संजना, निकिता, आकाश के भी नाम दर्ज हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...