शराब माफिया किराए के मकान में चला रहा था सेक्स रैकेट, ग्राहकों से करवाता था ऑनलाइन पेमेंट, चोरी-छिपे बनाता था पोर्न वीडियो, पुलिस पहुंची तो 6 लड़के-लड़कियां भागे; मास्टरमाइंड और दो युवती समेत 4 पकड़े गए। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, August 31, 2021

शराब माफिया किराए के मकान में चला रहा था सेक्स रैकेट, ग्राहकों से करवाता था ऑनलाइन पेमेंट, चोरी-छिपे बनाता था पोर्न वीडियो, पुलिस पहुंची तो 6 लड़के-लड़कियां भागे; मास्टरमाइंड और दो युवती समेत 4 पकड़े गए।

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के सर सैयद कॉलोनी में सोमवार की देर रात स्थानीय लोगों ने सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत चार को पकड़ लिया। आरोपित शराब माफिया की जमकर पिटाई कर उसे बंधक बना लिया गया। मौके से करीब आधा दर्जन युवक-युवती भाग निकले। पकड़े गए लोगों में मास्टरमाइंड के अलावा पटना, चकिया की दो युवती और एक अन्य शामिल है। उधर, सूचना मिलने पर अहियापुर और मिठनपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर कमरे से नशीली दवाइयां, शराब और इंजेक्शन भारी मात्रा में जब्त किए गए। युवतियों को महिला और शराब माफिया को अहियापुर थाना में रखा गया है। शराब माफिया मिठनपुरा का रहने वाला बताया गया है। वह कई बार शराब के धंधा करने के आरोप में जेल जा चुका है। जेल से जमानत पर छूटने के बाद वह अहियापुर इलाके में किराए के मकान में करीब छह महीने से सेक्स रैकेट चला रहा था।

शराब माफिया किराए के मकान में चला रहा था सेक्स रैकेट, ग्राहकों से करवाता था ऑनलाइन पेमेंट, चोरी-छिपे बनाता था पोर्न वीडियो, पुलिस पहुंची तो 6 लड़के-लड़कियां भागे; मास्टरमाइंड और दो युवती समेत 4 पकड़े गए।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात भी एक ग्राहक आया था। इसकी भनक लगते ही मोहल्ले के लोगों ने हंगामा कर दिया। जबरन कमरे का गेट खुलवाया गया। इस दौरान कई लोग वहां से भाग निकले, लेकिन दो युवती, एक नाबालिग और शराब माफिया को दबोच लिया। थानेदार सुनील कुमार रजक ने बताया कि रैकेट चलाने के आरोप में सभी को हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में पता लगा कि शराब माफिया ग्राहकों से ऑनलाइन पेमेंट करवाता था। इस दौरान वह चोरी-छिपे पोर्न वीडियो भी बनाता था। मोबाइल की जांच में इसका पता लगा है। रेंटेंड मकान एक महिला का बताया गया है। पुलिस उससे भी पूछताछ करने की कवायद कर रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...