बड़े भाई को छोटे भाई की नाबालिग मंगेतर से हुआ प्यार, शादी के बाद पत्नी को छोड़ा, नाबालिग मंगेतर को भगा ले गया बड़ा भाई; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, August 27, 2021

बड़े भाई को छोटे भाई की नाबालिग मंगेतर से हुआ प्यार, शादी के बाद पत्नी को छोड़ा, नाबालिग मंगेतर को भगा ले गया बड़ा भाई; देखे विडियो।

बड़े भाई को छोटे भाई की नाबालिग मंगेतर से हुआ प्यार, शादी के बाद पत्नी को छोड़ा, नाबालिग मंगेतर को भगा ले गया बड़ा भाई।

बड़े भाई को छोटे भाई की नाबालिग मंगेतर से हुआ प्यार, शादी के बाद पत्नी को छोड़ा, नाबालिग मंगेतर को भगा ले गया बड़ा भाई; देखे विडियो।

बूंदी जिले के नैनवां थाना इलाके में एक युवक नाबालिग लड़की को लेकर भाग गया। गुरुवार को दोनों का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में दोनों ने सुसाइड करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा है। कुछ समय पहले ही उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। वहीं, नाबालिग लड़की युवक के छोटे भाई की मंगेतर है। लड़की और छोटे भाई की सगाई हो चुकी है। पुलिस के अनुसार किशोरी के पिता ने 3 अगस्त को नैनवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि उनकी बेटी का अपहरण हो गया है। नाबालिग के पिता ने युवक लक्ष्मण और उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि 30 जुलाई की रात किशोरी अपने परिवार के साथ सो रही थी। तब आरोपी किशोरी को बहला-फुसला कर ले गया। इस काम में आरोपी के परिवार वाले भी शामिल हैं। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है। एएसआई जयसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार को जयपुर पहुंची। पुलिस टीम ने जयपुर, भांकरोटा, बगरू, हरमाड़ा में किशोरी और युवक की तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा।


दूसरी ओर नैनवां थाना सीआई बृजभान सिंह ने बताया कि नाबालिग की आरोपी युवक के छोटे भाई से सगाई की गई थी। आरोपी युवक किशोरी के घर किसी काम से गया था। वहां दोनों की पहचान हुई, बातचीत के बाद दोनों की पहचान प्यार में बदल गई। वीडियो में युवक बोल रहा है कि हमने दारू व भांग नहीं पी रखी है। कोई नशा नहीं कर रखा है। हम इस दुनिया में नहीं रहेंगे। हमारे दुश्मन पीछे लगे हुए हैं। लड़की ने वीडियो में कहा कि मेरे परिवार में चार बेटियां हैं। एक बेटी चली भी जाएगी तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। युवक ने वीडियो में बताया कि लड़की की उसके छोटे भाई से सगाई हुई थी, लेकिन लड़की इससे खुश नहीं हैं। वो मुझसे प्यार करती है। घर वालों से कहना है कि कोई क्लेश नहीं करें और दुखी भी न हों। यह भी कह रहे हैं कि हमें ढूंढने की कोशिश नहीं करें। यदि मिल जाए तो अंतिम संस्कार कर देना। दोनों परिवार साइलेंट हो जाओ।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...