Post Top Ad
Saturday, August 21, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
घर वाले शादी के लिए नहीं माने तो प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खुद पर एसिड फिकवाने की साजिश, प्रेमी ने भाइयों की मदद से फेंका एसिड।
घर वाले शादी के लिए नहीं माने तो प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खुद पर एसिड फिकवाने की साजिश, प्रेमी ने भाइयों की मदद से फेंका एसिड।
नालंदा एसिड अटैक केस में बड़ा खुलासा हुआ है। युवती के चेहरे पर एसिड फेंकने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका 7 साल पुराना प्रेमी ही था। चौंकाने वाली बात यह है कि इस प्रेमी ने प्रेमिका (पीड़िता) के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। पुलिस ने प्रेमी समेत 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सदर DSP डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि एसिड अटैक केस में कुछ चौंकाने वाली बात सामने आई है। जिस दिन यह घटना हुई थी, उस समय यह केस ब्लाइंड था। पीड़िता की बहन अज्ञात युवक के बारे में बता रही थी। जबकि दूसरे दिन पीड़िता ने एक मीटर रीडर पर आरोप लगाया। वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान पता चला कि युवती के प्रेमी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। प्रेमी की पहचान सोहसराय थाना क्षेत्र श्रृंगार हॉट मोहल्ला निवासी साजन कुमार के रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान साजन ने खुलासा किया कि पिछले 7 साल से उनदोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन शादी से इंकार कर रहे थे। इसी कारण हमदोनों ने यह फैसला लिया कि यदि एसिड से शरीर के कुछ भाग को जला दिया जाए तो कोई दूसरा लड़का शादी नहीं करेगा। ऐसे में वो युवती से शादी के लिए तैयार हो जाएगा और परिजन भी आसानी से मान जाएंगे। इसके बाद 18 अगस्त को साजन ने अपने तीन फुफेरे भाई समेत 4 युवकों को पटना के आलमगज से बुलाया और घटना को अंजाम दिलवाया। घटना के दिन साजन स्वयं युवती के साथ घूम रहा था। पुलिसिया पूछताछ में साजन ने खुलासा किया कि युवती जब अपनी बहन के साथ घर से बाहर निकली तो उसने अपने दो भाइयो को उसके पीछे लगा दिया। इसके बाद वो दोनों पीछे से आए और युवती पर एसिड फेंके दिया। दोनों पूर्व में 2017 में घर से भागे भी थे, मगर पारिवारिक दबाव के कारण लौट कर आ गए थे। पुलिस ने साजन की निशानदेही पर आलमगंज थाना इलाके के गुड़ की मंडी निवासी छोटू कुमार, पनानी मंदिर निवासी रवि कुमार, रवि पांडेय और चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद