Post Top Ad
Sunday, August 29, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
महरास्ट्र
विडियो
ऑटो चालक ऑटो में बैठी छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था, छात्रा के बोलने पर भी नहीं रोका ऑटो तो छात्रा ने डरकर चलते ऑटो से लगाई छलांग; देखे विडियो।
ऑटो चालक ऑटो में बैठी छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था, छात्रा के बोलने पर भी नहीं रोका ऑटो तो छात्रा ने डरकर चलते ऑटो से लगाई छलांग; देखे विडियो।
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में शनिवार सुबह एक लड़की ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी। सड़क पर गिरने से उसके चेहरे, हाथ और पैर में गंभीर चोट आई। इसके बावजूद लड़की ने भागना शुरू कर दिया। जिस ऑटो से लड़की कूदी थी, उसका ड्राइवर भी लड़की के पीछे दौड़ने लगा। यह देखकर लोगों ने ऑटो के ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। इधर, लड़की ने जो कुछ बताया, वह चौंकाने वाला था। लड़की ने बताया कि उसने घर से ट्यूशन जाने के लिए ऑटो लिया था। रास्ते में ऑटोवाले ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। लड़की ने ऑटो रोकने को कहा, लेकिन ऑटो वाला नहीं रुका। इसके बाद लड़की ने चलते ऑटो से छलांग लगा दी। लोगों का कहना है कि लड़की के कूदने के समय ऑटो की रफ्तार बेहद तेज थी।
एम्बुलेंस हेल्प राइडर्स ग्रुप के नीलेश सेवेकर ने बताया कि उन्हें गंभीर हालत में एक लड़की के सड़क पर होने की जानकारी मिली। इसके बाद हमारी टीम ने उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। लड़की के माता-पिता को भी सूचना देकर बुलाया लिया था। हालांकि, तब तक ऑटो ड्राइवर मौके से फरार हो चुका था। इस मामले में औरंगाबाद के जिंसी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पूरी घटना मौके पर लगे एक CCTV कैमरे में भी कैद हुई है। इसके फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी ऑटो ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# महरास्ट्र
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद