लेन-देन को लेकर दबंगों ने दो युवकों की डंडों से जमकर करी पिटाई, बीच सड़क पर विवाद होने से काफी देर तक लगा रहा जाम; विडियो हुआ वायरल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, August 27, 2021

लेन-देन को लेकर दबंगों ने दो युवकों की डंडों से जमकर करी पिटाई, बीच सड़क पर विवाद होने से काफी देर तक लगा रहा जाम; विडियो हुआ वायरल।

लेन-देन को लेकर दबंगों ने दो युवकों की डंडों से जमकर करी पिटाई, बीच सड़क पर विवाद होने से काफी देर तक लगा रहा जाम।

लेन-देन को लेकर दबंगों ने दो युवकों की डंडों से जमकर करी पिटाई, बीच सड़क पर विवाद होने से काफी देर तक लगा रहा जाम; विडियो हुआ वायरल।

रीवा में दो लोगों ने पुराने लेन-देने को लेकर दो युवकों को बीच सड़क पर डंडों से पीटा। मुख्य मार्ग पर हुई इस घटना से ट्रैफिक जाम हो गया। लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन युवकों को कोई बचाने नहीं आया। वे हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाते रहे, लेकिन लोग उन्हें बर्बरता से पीटते रहे। सीएसपी एसएन प्रसाद ने बताया, गुरुवार को मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, वीडियो के आधार पर आरोपी भी चिह्नित किए जा रहे हैं।


मामला चोरहटा थाना क्षेत्र के बहुरीबांध का है। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो 25 अगस्त की शाम का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि रीवा-सेमरिया मार्ग पर बहुरीबांध गांव के रास्ते में दो युवक पैसे के ​लेन-देन के मामले में दो लोगों को डंडे से पीट रहे हैं। एक युवक दूसरे युवक के बाल भी पकड़कर खींच रहा है। घटना के कारण सड़क पर यातायात भी बाधित रहा। लोग वाहनों से उतरकर पिटाई देखते रहे, किसी की हिम्मत नहीं हुई की वे उसे रोकें।


फरियादी शुभम मिश्रा उर्फ अंकू पिता कैलाश मिश्रा और अजय तिवारी पुत्र नंद लाल निवासी बहुरीबांध हैं। आरोपी रघु तिवारी पुत्र राजेश्वर तिवारी उर्फ भाई लाल और पम्मू तिवारी पुत्र स्वामीदीन तिवारी निवासी बहुरीबांध हैं। शुभम मिश्रा को ज्यादा चोटें आई हैं, जबकि अजय तिवारी को मामूली चोटें आई हैं।


सतना के नागौद और कोटर में दो ऐसे ही पिटाई के वीडियो सामने आ चुके हैं। विवाद पैसों के लेनदेन का ही था। कोटर का वीडियो तो 25 अगस्त को ही सामने आया था। घटना शनिवार की थी। स्वतंत्रता दिवस पर पिटाई का मामला भी सामने आया था, जिसमें दबंगों ने मारपीट की थी। पुलिस ने इस मामले में FIR नहीं दर्ज की थी। बाद में वीडियो सामने आने के बाद दोनों को सीधी से गिरफ्तार किया था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...