कुख्यात बदमाश अब्दुल रज्जाक और उसके भतीजे शहबाज के समर्थकों ने कोर्ट में किया हंगामा, हथियारों से लैस बदमाशों को वकीलों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 28, 2021

कुख्यात बदमाश अब्दुल रज्जाक और उसके भतीजे शहबाज के समर्थकों ने कोर्ट में किया हंगामा, हथियारों से लैस बदमाशों को वकीलों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; देखे विडियो।

कुख्यात बदमाश अब्दुल रज्जाक और उसके भतीजे शहबाज के समर्थकों ने कोर्ट में किया हंगामा, हथियारों से लैस बदमाशों को वकीलों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

कुख्यात बदमाश अब्दुल रज्जाक और उसके भतीजे शहबाज के समर्थकों ने कोर्ट में किया हंगामा, हथियारों से लैस बदमाशों को वकीलों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; देखे विडियो।

जबलपुर में कुख्यात बदमाश अब्दुल रज्जाक और उसके भतीजे शहबाज के समर्थकों ने जिला कोर्ट में हंगामा किया। इस पर वकीलों का सब्र भी टूट गया। आक्रोशित वकीलों ने बदमाश के समर्थकों को खदेड़ दिया। वकीलों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। दोनों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। इनके पास से विदेशी बंदूक, धारदार हथियार और असलहा बरामद किया था। समर्थकों ने पुलिस की कार्रवाई को गलत करार दिया। इसी बात को लेकर उसके समर्थक हंगामे का प्रयास कर रहे थे। दोनों को शाम को कोर्ट में पेश करने ले जाया गया। ऐहतियात के तौर पर पुलिस घंटाघर और ओमती चौक पर बल तैनात किया था।


रज्जाक और शहबाज की कोर्ट में पेशी के समय उनके करीब 250 समर्थक परिसर में घुस गए। वे पुलिस की कार्रवाई को झूठा बताते हुए हंगामा करने लगे। वकील सचिन गुप्ता ने बताया कि रज्जाक के समर्थक मना करने पर वकीलों के साथ भी अभद्रता कर रहे थे। पुलिस मौजूद थी, फिर भी नहीं रोक पा रही थी। वकीलों ने डीजे से मिलकर कोर्ट की सुरक्षा को लेकर बात की है। इस तरह कोर्ट परिसर में बम व हथियार लेकर लोग पहुंच रहे हैं, तो भविष्य में किसी भी वकील के साथ कुछ भी हो सकता है।

कुख्यात बदमाश अब्दुल रज्जाक और उसके भतीजे शहबाज के समर्थकों ने कोर्ट में किया हंगामा, हथियारों से लैस बदमाशों को वकीलों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा; देखे विडियो।

वकील संजय सोनी ने बताया कि न्यायालय परिसर न्याय का स्थान है, लेकिन दुर्भाग्य से जबलपुर जिला कोर्ट में भय और दहशत फैलाने की कोशिश की गई। एक अपराधी के समर्थक इस तरह हथियारों से लैस होकर लोगों को आतंकित कर रहे थे। पुलिस मूकदर्शक बनी हुई थी। कोर्ट ने आरोपी रज्जाक और उसके भतीजे को जेल भेज दिया। पुलिस लाइन में कोविड टेस्ट कराने के बाद दोनों को जेल दाखिल कर दिया गया।


एसपी बहुगुणा के मुताबिक, हिस्ट्रीशीटर बदमाश अब्दुल रज्जाक वर्ष 1991 से लेकर लगातार मारपीट, अवैध वसूली, बलवा कर मारपीट करना, हत्या जैसे वारदात को अंजाम दिया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, वन्य प्राणी अधिनियम जैसे मामलों में भी केस दर्ज हैं। आरोपी अब्दुल गिरोह बनाकर गम्भीर घटनाओं को अंजाम देता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...