Post Top Ad
Friday, August 27, 2021
Home
अपराध
खण्डवा
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
सलमान कॉलेज में एडमिशन लेने पहुंची छात्रा से बोला - धर्म परिवर्तन कर शादी कर वरना परिवार को खत्म कर दूंगा; आपत्तिजनक मैसेज भेजकर भी करता है परेशान।
सलमान कॉलेज में एडमिशन लेने पहुंची छात्रा से बोला - धर्म परिवर्तन कर शादी कर वरना परिवार को खत्म कर दूंगा; आपत्तिजनक मैसेज भेजकर भी करता है परेशान।
मध्यप्रदेश के खंडवा में लव जिहाद का प्रकरण दर्ज हुआ है। आरोपी युवक कॉलेज छात्रा को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करता रहा। फिर कॉलेज में वह एडमिशन लेने पहुंची तो गेट पर रोक लिया और छेड़छाड़ की। बोला कि, यदि धर्म परिवर्तन कर शादी नहीं की तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। पुलिस ने धारा 354डी, 354, 354क, 506 भादंवि, 3/5 धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश 2020 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। SN कॉलेज की छात्रा थाना पिपलोद क्षेत्र के गांव पिपलिया कला निवासी अपने परिजनों के साथ शहर काेतवाली पहुंची। बताया कि, सलमान पिता सलीम खान (22) निवासी सिंगोट उसे कई दिनों से परेशान कर रहा है। मोबाइल नंबर पर सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक मैसेज करता है। मेरे मना करने पर मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। वह मुझ पर बार-बार धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव भी डालता है। गुरुवार 26 अगस्त को जब मैं SN कॉलेज में ऑनलाइन एडमिशन के लिए आई ताे उसने काॅलेज के बाहर गेट पर मेरे साथ छेड़छाड़ की। मैंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी और शिकायत करने थाने आई। अतः आपसे निवेदन है कार्रवाई कर मुझे व मेरे परिवार को सुरक्षा दी जाए। पीड़ित युवती की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया।
Tags
# अपराध
# खण्डवा
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
खण्डवा,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद