100 से ज्यादा यात्रियों को लेकर जा रहीं 2 नाव आपस में टकराई, 30 ने तैरकर बचाई जान, 70 की तलाश जारी; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, September 8, 2021

100 से ज्यादा यात्रियों को लेकर जा रहीं 2 नाव आपस में टकराई, 30 ने तैरकर बचाई जान, 70 की तलाश जारी; देखे विडियो।

100 से ज्यादा यात्रियों को लेकर जा रहीं 2 नाव आपस में टकराई, 30 ने तैरकर बचाई जान, 70 की तलाश जारी।

100 से ज्यादा यात्रियों को लेकर जा रहीं 2 नाव आपस में टकराई, 30 ने तैरकर बचाई जान, 70 की तलाश जारी; देखे विडियो।

असम जोरहाट में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां ब्रह्मपुत्र नदी में 100 से ज्यादा यात्रियों को लेकर जा रहीं 2 नाव आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद 30 लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई। 70 से ज्यादा लोगों की तलाश की जा रही हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दोनों नाव अलग-अलग दिशा से आ रही थीं। एक नाव जोरहाट के निमतीघाट से माजुली आर रही थी, जबकि दूसरी माजुली से जोरहाट जा रही थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक नाव माजुली घाट से सिर्फ 100 मीटर दूर थी। नावों में करीब 25 से 30 बाइक भी रखी हुई थीं।


नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बचा रही है। हादसे के बाद असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने राज्य के मंत्री बिमल बोहरा को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वे कल निमतीघट पर जाएंगे।

100 से ज्यादा यात्रियों को लेकर जा रहीं 2 नाव आपस में टकराई, 30 ने तैरकर बचाई जान, 70 की तलाश जारी; देखे विडियो।

गृहमंत्री अमित शाह ने भी असम के मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर घटना के बारे में जानकारी ली। सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नाव डूबती हुई दिखाई दे रही है, जिसके बाद नाव पर सवार लोग नदी में छलांग लगा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...