Post Top Ad
Wednesday, September 8, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजनीति
राजगढ़, संगठन के विस्तारीकरण और सुदृढ़ीकरण की ओर बढ़ें, राजगढ़ में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया प्रदेश पदाधिकारियों की एक दिवसीय बैठक का शुभारंभ।
राजगढ़, संगठन के विस्तारीकरण और सुदृढ़ीकरण की ओर बढ़ें, राजगढ़ में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया प्रदेश पदाधिकारियों की एक दिवसीय बैठक का शुभारंभ।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़।
राजगढ़। भारतीय जनता पार्टी एक विशाल संगठन है। इस संगठन को पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी, श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी, राजमाता, स्व. प्यारेलाल खण्डेलवाल, सकलेचा, पटवा और स्व. कैलाश जोशी जैसे लोगों ने सींचा है। इसलिए हमें इस संगठन का और विस्तार करते हुए इसे सक्षम और सुदृढ़ बनाकर सर्वव्यापी बनाना है। हमारा संगठनात्मक ढांचा ही हमारी ताकत है। इसलिए आज आवश्यकता है कि हम संगठन के विचार को अपने कार्य और व्यवहार से आमजन के बीच ले जाएं और उसे सर्वव्यापी बनाएं। यह बात राजगढ़ के संस्कृति पैलेस में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की एक दिवसीय बैठक के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कही। बैठक के प्रथम सत्र का शुभारंभ प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हमारा संगठन ही हमारी ताकत है। हम सभी प्रदेश पदाधिकारी समूचे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के चेहरे के रूप में काम करते हैं। इसलिए हमारी भूमिका संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी के विचारों को आमजन तक पहुंचाने की भी होनी चाहिए। हमारे कार्य व्यवहार में भी इसकी झलक दिखनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि यह वर्ष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे का जन्मशताब्दी वर्ष है। इसलिए पार्टी ने संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए कुछ काम करने की योजना बनाई है, जिनका क्रियान्वयन हम सभी को करना है। हम ठाकरे जी की स्मृति में मध्यप्रदेश को आधुनिक प्रशिक्षण का केन्द्र बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा का संगठन लोगों ने देखा है। चाहे वैक्सीनेशन अभियान की बात हो या फिर अन्न वितरण के आयोजनों की बात हो, हमारे कार्यकर्ताओं ने सरकार और संगठन के साथ मिलकर कई सारे काम बहुत अच्छे ढंग से किए हैं। इसी क्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे और संगठन एक दूसरे के पर्याय थे। संगठन को गढ़ना उनके मूल में था। इसलिए ठाकरे जी ने संगठन को गढ़ते हुए जो-जो काम किए हैं उन्हें हमें अक्षुण्ण रखना है। उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक पोलिंग बूथ तक के कार्यकर्ता के भीतर संगठन का भाव पैदा करना है। सबको साथ लेकर चलना है और सबके साथ चलना है। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में मनाया जा रहा संगठन पर्व वास्तव में शक्ति संचय और साधना का पर्व है। इस पर्व के दौरान प्रत्येक संभाग में संगोष्ठियों का आयोजन होगा, मण्डलों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम होगा, पदाधिकारियों के प्रवास जैसे कई आयोजन कर हम संगठन का विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए काम करेंगे। बैठक के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया, सांसद व अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेन्द्र पटेल, प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद सहित पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने किया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद