Post Top Ad
Thursday, September 2, 2021
Home
अपराध
कटनी
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
घर से नाराज होकर निकली 15 साल की लड़की को लिफ्ट देने के बहाने वेयर हाउस के दो चौकीदारों ने शराब पिलाकर किया दुष्कर्म।
घर से नाराज होकर निकली 15 साल की लड़की को लिफ्ट देने के बहाने वेयर हाउस के दो चौकीदारों ने शराब पिलाकर किया दुष्कर्म।
कटनी में 15 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक युवक ने लड़की को स्टेशन तक छोड़ने के लिए बाइक पर लिफ्ट दी थी। आरोपी उसे स्टेशन ले जाने की बजाय कृषि उपज मंडी के पीछे बने वेयर हाउस में ले गया। यहां एक और युवक था। आरोपियों ने पहले लड़की को शराब पिलाई और दुष्कर्म किया। दोनों युवक वेयर हाउस में चौकीदार हैं। एसपी मयंक अवस्थी ने बताया, मंगलवार देर रात करीब 3.30 बजे रंगनाथ थाने की पुलिस टीम गश्त कर रही थी। टीम को मुड़वारा स्टेशन के बाहर एक युवक के साथ में लड़की मिली। लड़की नशे में होने के कारण लड़खड़ा रही थी। पूछताछ में लड़की ने बताया, उसे दो युवकों ने शराब पिलाई और फिर दुष्कर्म किया। यह सुनते ही पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। स्टेशन से कुछ दूर खड़ा दूसरा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, पुलिस ने पीछा कर उसे भी पकड़ लिया। आरोपियों में एक विजय राघवगढ़ क्षेत्र का रहने वाला प्रदीप तिवारी (32) और दूसरा पन्ना निवासी गणेश शर्मा (30) है। पुलिस ने बताया, लड़की अपनी नानी के साथ रहती है। किसी बात पर विवाद होने पर नाराज होकर 30 अगस्त की रात वह घर से स्टेशन जाने के लिए निकली। रात करीब 12 बजे रास्ते में झिंझरी के पास उसे युवक मिला। लिफ्ट देने के बहाने युवक ने स्टेशन तक छोड़ने के लिए लड़की को बाइक पर बैठा लिया।
Tags
# अपराध
# कटनी
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
कटनी,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद