Post Top Ad
Thursday, September 2, 2021
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजस्थान
सास ने बहू को सब्जी काटने पर टोका तो बहू ने हाथ-पैर, मुंह और कंधे पर चाकू से किए 26 वार, सास को तड़पता छोड़ चली गई पीहर, इलाज के दौरान मौत।
सास ने बहू को सब्जी काटने पर टोका तो बहू ने हाथ-पैर, मुंह और कंधे पर चाकू से किए 26 वार, सास को तड़पता छोड़ चली गई पीहर, इलाज के दौरान मौत।
जयपुर के भांकरोटा में बहू ने अपनी ही सास की चाकू से हत्या कर दी। बात इतनी सी थी कि 62 साल की मोहनी देवी ने अपनी बहू को ढंग से सब्जी काटने की बात कही थी। इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि जिस चाकू से ममता सब्जी काट रही थी, उसी से एक के बाद एक 26 वार कर सास को बुरी तरह से घायल कर दिया। सास को तड़पता छोड़कर घर से बैग उठाया और अपने पीहर चली गई। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से मोहनी देवी को SMS अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, बेटे ने पत्नी के खिलाफ मंगलवार को हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मंगलवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।
भांकरोटा थानाधिकारी ने बताया कि सोमवार को ममता देवी और सास मोहिनी देवी (62) के बीच में सब्जी काटने को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर कहा-सुनी हुई। इस बीच गुस्से में आकर ममता ने चाकू से सास पर हमला कर दिया। चाकू से हाथ-पैर समेत कंधे पर 26 वार किए। इसके बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। पड़ोस के लोग भी दोनों के बीच में कहासुनी सुनकर पहुंच गए। जांच में सामने आया कि दोनों के बीच में आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। इससे पहले भी घर बेचने को लेकर भी विवाद हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि बात थाने तक पहुंची। ममता का पति व सास चाहते थे कि जिस घर में वे रहते हैं उसे बेच दें, जबकि ममता इसका बार-बार विरोध करती थी।
ममता की शादी 14 साल पहले हुई थी। उसके 1 बेटी और दो बेटे हैं। 12 सााल की बेटी ननिहाल ही रहती है। 8 साल का बेटा दिव्यांग है और एक 4 साल का बेटा। हादसे के दौरान दोनों बेटे ही घर में थे। ममता सास को घायल कर बेटों को छोड़कर पीहर चली गई थी। मंगलवार को सास की मौत के बाद उसके पति ने हत्या का मामला दर्ज करवाया था। इस पर पुलिस ने फोन कर उसे थाने बुलाया और यहां उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजस्थान
Share This
About Ghatak reporter
राजस्थान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद