Post Top Ad
Thursday, September 2, 2021
Home
अपराध
ग्वालियर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
विडियो
बर्थडे सेलिब्रेशन में तलवार से केक काटकर बंदूक और राइफल से की फायरिंग, विडियो सामने आने पर बर्थडे बॉय सहित दो गिरफ्तार; देखे विडियो।
बर्थडे सेलिब्रेशन में तलवार से केक काटकर बंदूक और राइफल से की फायरिंग, विडियो सामने आने पर बर्थडे बॉय सहित दो गिरफ्तार; देखे विडियो।
ग्वालियर में जन्मदिन पर तलवार से केक काटने और कट्टा-राइफल से फायरिंग करने का मामला सामने आया है। रंगादारी दिखाने के लिए युवकों ने अपना ही वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में बर्थडे बॉय तलवार से एक-एक करके कई केक काट रहा है। जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए कुछ युवक राइफल और बंदूक से फायरिंग कर रहे हैं। वीडियो सामने आने पर पुलिस ने पड़ताल की तो यह बहोड़ापुर के घोसीपुरा का निकला है। इसके बाद पुलिस ने बर्थडे बॉय और फायरिंग करने वालों में से एक युवक को हिरासत में लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। बहोड़ापुर थाना पुलिस को बुधवार शाम एक वीडियो मिला। वीडियो को विवेक नाम के लड़के ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इसमें बर्थ-डे पार्टी में तलवार से केक काटा जा रहा था और खुलेआम फायरिंग की जा रही थी। जब पुलिस ने वीडियो की पड़ताल शुरू की तो वीडियो घोसीपुरा में रहने वाले जयंत सिंह चंदेल का होना पता चला। मंगलवार को उसका जन्मदिन था।
जन्मदिन पर उसने पार्टी का आयोजन किया था। जयंत के कुछ दोस्त केक भी साथ लेकर आए थे। सभी केक को लाइन से एक टेबल पर रख दिया गया था। इसके बाद शुरू हुआ जश्र का माहौल, बर्थ-डे बॉय ने तलवार ली और एक-एक करके सभी केक को काटा। इसी दौरान एक दोस्त ने कट्टे और दूसरे ने राइफल से फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से मोहल्ले वाले भी दहशत में आ गए। जो लोग घरों के अंदर सो रहे थे, वह जागकर बाहर आकर देखने लगे। पता चला कि जन्मदिन की पार्टी चल रही है। इन्हीं में से किसी ने फायरिंग और तलवार से केक काटने का वीडियो बनाया था। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद जयंत सिंह चंदेल और उसके साथी विवेक ओझा को हिरासत में ले लिया है। मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
Tags
# अपराध
# ग्वालियर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद