Post Top Ad
Monday, September 6, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
विडियो
शिवपुरी
सत्संग के लिए मंदिर गए 200 लोग फंसे बाढ़ में, उफनते नाले ने घेरा इलाका, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर नाले के दोनों तरफ रस्सी बांधकर और मानव श्रृंखला बनाकर नाला किया पार; देखे विडियो।
सत्संग के लिए मंदिर गए 200 लोग फंसे बाढ़ में, उफनते नाले ने घेरा इलाका, ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर नाले के दोनों तरफ रस्सी बांधकर और मानव श्रृंखला बनाकर नाला किया पार; देखे विडियो।
शिवपुरी में अचानक बरसाती नाला उफान पर आ गया। इससे शिव मंदिर में सत्संग में आए 200 से ज्यादा लोग फंस गए। इसमें बच्चे और महिलाएं भी थीं। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने हिम्मत करके नाले के इस पार से उस पार तक रस्सी बांधी और नाले के तेज बहाव के बीच महिलाओं और बच्चों को निकाला। घटना रविवार देर शाम जिले के टोंक गांव की है। ग्रामीणों के अनुसार, शिव मंदिर पर रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया था। आयोजन में शामिल होने के लिए सिरसौद सहित आसपास के कई गांव के लोग वहां गए। जब लोग दिन में वहां गए तो नाले में पानी नहीं था, इसलिए लोग उसे क्रॉस करके चले गए।
जब देर शाम को लौटने का समय हुआ तो बारिश होने के कारण नाले में बाढ़ आ गई। ग्रामीणों ने काफी देर तक नाल में पानी के कम होने का इंतजार किया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। काफी देर होने के चलते ग्रामीणों ने जान जोखिम में डाल कर नाले के दोनों तरफ रस्सी बांधी और मानव श्रृंखला बना कर नाला पार किया। रस्सी बांधकर महिलाओं और बच्चों को बचाने का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि युवक बच्चों और महिलाओं को रस्सी के सहारे बाहर निकाल रहे हैं। ग्रामीणों को जान जोखिम में डाल कर इस नाले को मासूम बच्चों के साथ इसलिए पार करना पड़ा, क्योंकि गांव से आने जाने के लिए यही एक मात्र रास्ता है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# विडियो
# शिवपुरी
Share This
About Ghatak reporter
शिवपुरी
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
विडियो,
शिवपुरी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद