बहू दहेज में नहीं लाई 5 लाख रु. तो ससुर ने की छेड़छाड़, सास बोली- सब चलता है; दूसरी ओर कम दहेज लाने पर ताने मारता था पति, देवर ने मारपीट कर की अश्लील हरकत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, September 11, 2021

बहू दहेज में नहीं लाई 5 लाख रु. तो ससुर ने की छेड़छाड़, सास बोली- सब चलता है; दूसरी ओर कम दहेज लाने पर ताने मारता था पति, देवर ने मारपीट कर की अश्लील हरकत।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

बहू दहेज में नहीं लाई 5 लाख रु. तो ससुर ने की छेड़छाड़, सास बोली- सब चलता है; दूसरी ओर कम दहेज लाने पर ताने मारता था पति, देवर ने मारपीट कर की अश्लील हरकत।

बहू दहेज में नहीं लाई 5 लाख रु. तो ससुर ने की छेड़छाड़, सास बोली- सब चलता है; दूसरी ओर कम दहेज लाने पर ताने मारता था पति, देवर ने मारपीट कर की अश्लील हरकत।

ग्वालियर में दहेज के लिए बहू को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने के दो नए मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में बहू को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल में छेड़छाड़ और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा है। जब महिलाओं ने विरोध किया, तो उनको घर से बाहर निकाल दिया गया। दोनों ही मामलों में महिला थाने में शिकायत की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ससुर ने छेड़ा तो सास बोली- सब चलता है

पुरानी छावनी निवासी महिला ने शिकायत की है कि उसकी शादी वर्ष 2019 में आंतरी के रहने वाले युवक से हुई थी। कुछ माह बाद तक सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद पति और ससुराल वाले मायके से दहेज में 5 लाख रुपए की मांग करने लगे। इसके बाद पति सहित ससुराल वाले उससे मारपीट करने लगे। पति उसे यातना देने के लिए अप्राकृतिक कृत्य करने लगा। यही नहीं, ससुर उसे नहाते हुए देखने की कोशिश करने लगा। जब यह बात उसने सास को बताई तो वह बोली- शादी के बाद सब चलता है। घर की बात घर में ही रहना चाहिए। जब विरोध किया तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने एक सप्ताह पहले महिला थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने 11 सितंबर को महिला के पति, सास, ससुर पर दहेज प्रताड़ना, ससुर पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है।

देवर ने की छेड़छाड़

उपनगर मुरार के मोहनपुर निवासी 25 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि एक साल पहले उसका विवाह हुआ था। पति शादी में कम दहेज लाने पर ताने मारता था। यही नहीं, उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करता था। जब विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत सास-ससुर से की तो उन्होंने बेटे का पक्ष लेते हुए कहा कि इस घर में रहना है, तो बेटे के हिसाब से रहना होगा। इसी बीच देवर वहां आया और उससे मारपीट कर दी। इसके बाद दो दिन पहले जब वह किचन में काम कर रही थी, तो देवर ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध किया तो पिटाई की। इसके बाद महिला मायके आई और महिला थाना में शिकायत की है। शनिवार को मामले में भी एफ़आईआर दर्ज की गई है।

इनका कहना है...

दो महिलाओं ने दहेज प्रताड़ना और ससुराल में छेड़छाड़ की शिकायत की है। दोनों ही मामलों में एफ़आईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।
शैलजा गुप्ता, प्रभारी, महिला थाना

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...