गृह मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कसा तंज, कहा - हमारे मुख्यमंत्री जनता के दर्शन करते हैं, जब वे मुख्यमंत्री थे तो जैकलीन के दर्शन करते थे। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, September 13, 2021

गृह मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कसा तंज, कहा - हमारे मुख्यमंत्री जनता के दर्शन करते हैं, जब वे मुख्यमंत्री थे तो जैकलीन के दर्शन करते थे।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

गृह मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कसा तंज, कहा - हमारे मुख्यमंत्री जनता के दर्शन करते हैं, जब वे मुख्यमंत्री थे तो जैकलीन के दर्शन करते थे।

गृह मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर कसा तंज, कहा - हमारे मुख्यमंत्री जनता के दर्शन करते हैं, जब वे मुख्यमंत्री थे तो जैकलीन के दर्शन करते थे।

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तुलना करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री (शिवराज) जनता के दर्शन करते हैं, लेकिन जब वे (कमलनाथ) सीएम थे तो जैकलीन के दर्शन करते थे। फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस पिछले साल फरवरी में मध्यप्रदेश में फिल्म फेयर अवार्ड की डेट अनाउंसमेंट के लिए कमलनाथ सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने भोपाल आई थीं। इधर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन क्षेत्रों में जनदर्शन यात्रा शुरू की है, जहां उप चुनाव होने हैं। इसको लेकर कमलनाथ ने तंज कसा था कि मुख्यमंत्री को उन जिलों में जाना चाहिए, जहां डेंगू और चिकनगुनिया फैला है, वहां जनता उनके दर्शन का इंतजार कर रही है। इसको लेकर गृहमंत्री ने पलटवार किया है।

नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा- हमारे मुख्यमंत्री तो जनता के दर्शन करते हैं, लेकिन वे तो जैकलीन के दर्शन करते थे। कांग्रेस और बीजेपी में यही अंतर है। वे दर्शन देने आते हैं। जैसे कमलनाथ बड़वानी आए और 10 मिनिट मंच पर रुके, दर्शन दिए और चले गए। गृह मंत्री ने आगे कहा कि हमारे मुख्यमंत्री जनता के बीच जाते हैं। वे प्रारंभ से ही एक बात कहते आए हैं कि मध्य प्रदेश मेरा मंदिर है और इमसें रहने वाली जनता मेरे भगवान हैं। मैं इस मंदिर का पुजारी हूं। कमलनाथ तो दिल्ली में रहते हैं, वे भोपाल सिर्फ बैठक करने आते हैं और फिर वापस दिल्ली चले जाते हैं, लेकिन शिवराज सिंह चौहान जनता के बीच रहते हैं।

दो दिन पहले शिवराज सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कमलनाथ पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि जैकलीन फर्नांडिस क्या है.. उनको भोपाल लाकर उनके साथ फोटो खिंचाना, फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से मिलना-जुलना, इसमें कमलनाथ जी हमेशा आगे रहे हैं। कमलनाथ से बड़ा एक्टर कोई नहीं है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...