Post Top Ad
Sunday, September 5, 2021
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
विडियो
वर्दी के दाग अच्छे ? भीड़ ने दरोगा और सिपाही की बीच सड़क पर कर दी पिटाई, नशे में धुत दरोगा और सिपाही ऑटो ड्राइवर से कर रहे थे मारपीट, वीडियो हुआ वायरल।
वर्दी के दाग अच्छे ? भीड़ ने दरोगा और सिपाही की बीच सड़क पर कर दी पिटाई, नशे में धुत दरोगा और सिपाही ऑटो ड्राइवर से कर रहे थे मारपीट, वीडियो हुआ वायरल।
उत्तरप्रदेश। पीलीभीत में सरेराह दरोगा और सिपाही की पिटाई कर दी, इसके बाद उनसे अभद्रता की गई। मामले का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो गजरौला कस्बे का है। यहां नशे में धुत होकर दरोगा और सिपाही पर ऑटो चालक से मारपीट करने का आरोप लगा। मौके पर मौजूद भीड़ ने आरोपी दरोगा सुभाष चौधरी और सिपाही मोहित कुमार को पकड़कर जमकर अभद्रता की और शराब पीने का आरोप लगाते हुए बीच बाजार जोरदार हंगामा किया। इस पूरे मामले का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह कोई पहला मामला नहीं है की दरोगा सुभाष चौधरी सुर्खियों में आए हो, इससे पहले भी दरोगा सुभाष चौधरी कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक शांति व्यवस्था के लिए पुलिस लाइन में तैनात दरोगा सुभाष चौधरी और सिपाही मोहित को पूरनपुर में ड्यूटी पर लगाया गया था। लेकिन ड्यूटी से गायब रह कर गजरौला कस्बे में पब्लिक से अभद्रता करने का वीडियो वायरल होने के बाद अब जिले में पुलिस की जमकर फजीहत हो रही है।
दरोगा और सिपाही के साथ पब्लिक द्वारा बीच बाजार की गई अभद्रता का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आला अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी दरोगा सुभाष चौधरी और सिपाही मोहित उपाध्याय को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पीलीभीत के अपर पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले में शनिवार देर शाम कार्रवाई करते हुए दरोगा और सिपाही को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मेडिकल के दौरान दरोगा और सिपाही के शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद