Post Top Ad
Sunday, September 5, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, विधायक ने अपने जन्म दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का शाल-श्रीफल से किया सम्मान।
रायसेन/बरेली, विधायक ने अपने जन्म दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का शाल-श्रीफल से किया सम्मान।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र सिंह पटेल ने अपने जन्मदिन पर उदयपुरा और बरेली अस्पताल को एंबुलेंस भेंट की। वही सेवानिवृत्त शिक्षकों का साल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया। वही जन्म दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में भोपाल से पधारे सभी डॉक्टरों का विधायक के द्वारा सम्मान किया गया, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। स्वास्थ्य सिविर में भोपाल से 6 डॉक्टर और एक महिला डॉक्टर उपस्थित हुई और लगभग 800 से ज्यादा मरीजों की जांच की गई। उन्हें दवाई वितरण की गई कई। मरीजों की शुगर बीपी की ईसीजी की जांच की गई।
वहीं विधायक समर्थक एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा सुबह से ही व्यवस्था बनाई गई ताकि किसी मरीज को असुविधा ना हो। विधायक पटेल सुबह से ही लगभग अपने 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ गार्डन पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा उनकी अगवानी की गई। बाहर से पधारे सामाजिक संगठन एवं धार्मिक संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा भी विधायक पटेल का सम्मान किया गया। सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, युवक कांग्रेश, छत्रिय महासभा सहित कई संगठनों द्वारा विधायक का सम्मान किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस मौके पर विधायक ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज शिक्षक दिवस है, शिक्षकों का सम्मान करते हैं, उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हैं। उनके बताए हुए मार्ग आज भी हम अनुसरण करते हैं। शिक्षक वह है जिससे व्यक्ति का विकास होता है, मैं अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि मैंने आज हमारे शिक्षक भाइयों का सम्मान किया गया है। मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हू। इस अवसर पर 1000 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच का संचालन नगर के वरिष्ठ कवि शंकर सिंह चौहान के द्वारा किया गया। समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार कार्यकारी अध्यक्ष के द्वारा किया गया। देर शाम 7.00 बजे से मर्गननाथ समिति के द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद