रायसेन/सिलवानी, जैन चैत्यालय के शिखर पर झण्डा वंदन कर किया गया जिनवाणी का अस्ताप। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 9, 2021

रायसेन/सिलवानी, जैन चैत्यालय के शिखर पर झण्डा वंदन कर किया गया जिनवाणी का अस्ताप।

जैन चैत्यालय के शिखर पर झण्डा वंदन कर किया गया जिनवाणी का अस्ताप।

  • 10 दिन तक बहेगी धर्म की बयार, पर्युषण पर्व व गणेशोत्सव का कल से होगा आगाज।

रायसेन/सिलवानी, जैन चैत्यालय के शिखर पर झण्डा वंदन कर किया गया जिनवाणी का अस्ताप।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। जैन समाज के 10 दिन तक चलने वाले आत्म कल्याण के पर्व पर्युषण पर्व का शुक्रवार से आगाज होगा। पर्व मनाए जाने को लेकर समाजजनो में उत्साह देखा जा रहा है। नगर में स्थित श्री पार्श्वनाथ जिनालय, श्री तारण तरण जैन चैत्म्यालय व त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर को आकर्षक रुप से सजाया गया है। पर्युषण पर्व के पूर्व दिवस गुरुवार को तय परंपरा के तहत श्रीतारण तरण जैन चैत्यालय के शिखर पर सुबह के समय समाजजनो के द्वारा झण्डा वंदन किया गया। इसके बाद जिनवाणी वंदना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अतिरिक्त आरती व प्रसाद का भी वितरण किया गया। यहां पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। पर्युषण पर्व के 10 दिनो में समाजन उत्तम मार्दव धर्म, उत्तम आर्जव धर्म, उत्तम सत्य धर्म, उत्तम शौच धर्म, उत्तम संयम धर्म, उत्तम तप धर्म, उत्तम त्याग धर्म, उत्तम आकिंचन धर्म व अंतिम दिवस उत्तम बम्हचर्य धर्म की व्याख्या की जाएगी। इन दस दिनो तक जैन समाज के बच्चो से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति तक आत्म कल्याण की साधना में लीन रहेंगे।

आयोजित होगे अनेक कार्यक्रम

नगर में स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर व श्रीतारण तारण जैन चैत्यालय में पर्युषण पर्व के दस दिन तक सुबह से देर रात्रि तक भजन, पूजन, आरती, सांस्कृतिक सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनो में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल होगें।

रायसेन/सिलवानी, जैन चैत्यालय के शिखर पर झण्डा वंदन कर किया गया जिनवाणी का अस्ताप।

मुनि संघ की वाणी का मिलेगा लाभ

नगर में चातुर्मास कर रहे आचार्य विद्या सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि समता सागर महाराज व ऐलक निश्चय सागर महाराज की अमृतमयी का लाभ भी समाजजनो को प्राप्त होगा। 10 दिन तक लगातार मुनिद्वय के द्वारा दस धर्मो की व्याख्या प्रवचन के माध्यम से की जाकर समाजजनो को 10 धर्मो का जीवन में महत्व तथा पर्युषण पर्व क्यो व किस लिए आते है व 10 दिन ही क्यो पर्युषण पर्व मनाए जाते है का सार प्रवचन के दौरान बताया जाकर अमृतमयी वाणी का रसा स्वादन कराया जाएगा।

10 दिन तक होगी भगवान लंबोदर की आराधना

शुक्रवार से गणेशोत्सव का भी आगाज होगा। 10 दिन तक लगातार भगवान गणेश की श्रद्वालुओं के द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी। सनातन धर्मावलंबियों के द्वारा दस दिन तक चलने वाले गणेशोत्सव के दौरान विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर देश-दुनिया की सुख समृद्वि की कामना करेंगे। हालांकि प्रशासन के द्वारा सभी धर्मो के धर्मावलंबियो से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने व सामूहिक रुप से एकत्रित ना होने का आग्रह किया है। नगर में सार्वजनिक स्थानो सहित अनेको घरो में विध्नहर्ता भगवान गणेश की आकर्षक मूर्तियां विराजमान की जाएगी। नगर में गणेशोत्सव मनाए जाने को लेकर सनातन धर्मावलंबियों में उत्साह देखा जा रहा हैं। घरो-घर प्रातः स्मरणीय, विध्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा अर्चना किए जाने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...