रायसेन/सिलवानी, आदिवासी अंचल में विधायक एवं पूर्वलोक निर्माण मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह का हुआ अभूतपूर्व स्वागत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 9, 2021

रायसेन/सिलवानी, आदिवासी अंचल में विधायक एवं पूर्वलोक निर्माण मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह का हुआ अभूतपूर्व स्वागत।

आदिवासी अंचल में विधायक एवं पूर्वलोक निर्माण मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह का हुआ अभूतपूर्व स्वागत।

रायसेन/सिलवानी, आदिवासी अंचल में विधायक एवं पूर्वलोक निर्माण मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह का हुआ अभूतपूर्व स्वागत।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। सिलवानी नगर से सटे हुए ग्राम पंचायत बेगवां कला के ग्राम गैलपुर में सिलवानी विधायक ठाकुर रामपाल सिंह का ग्राम वासियों के द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया। जिसमें अधिकतर आदिवासी समाज के महिला एवं पुरुष शामिल हुए। वही स्वागत कार्यक्रम में ग्राम के बाहर से ही ग्राम वासियों ने ढोलक मंजीरे एवं बैंड बाजों के साथ पुष्प वर्षा करते हुए विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम के शुरुआत में भोले शंकर जी के मंदिर पर प्रसाद चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया।


वही मंच पर सभी गैलपुर गाँव एवं आसपास के आदिवासी एवं अन्य वरिष्ठ जनों का विधायक द्वारा स्वागत किया गया एवं ग्रामीण जनों द्वारा विधायक का भी स्वागत किया गया। साथ ही उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि जहां कांग्रेस शासन में मध्यप्रदेश पिछड़ा एवं बीमारू राज्य कहलाता था लेकिन विगत 15 वर्षों के बीजेपी के शासन में हर एक योजना का लाभ ग्रामीण जन तक पहुंच रहा है। लोगों के पक्के मकान बन रहे हैं वही प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के द्वारा दीपावली तक सभी गरीबों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। जिससे कि किसी भी गरीब की थाली ना रहे खाली।

रायसेन/सिलवानी, आदिवासी अंचल में विधायक एवं पूर्वलोक निर्माण मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह का हुआ अभूतपूर्व स्वागत।

आज हर एक ग्राम को मुख्य सड़क से जोड़ा जा रहा है। अभी आते समय मैंने देखा कि गैलपुर मुख्य मार्ग से नहीं जुड़ पाया है इसके लिए भी इस सड़क को जल्द से जल्द मुख्य मार्ग की पक्की सड़क से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि दोनों ही भजन मंडली पुरुष भजन मंडली एवं महिला भजन मंडली को पांच-पांच रुपए हजार पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में खाद्यान्न पर्ची एवं दो से तीन लोगों को पटटे वितरण किए गए। कार्यक्रम के उपरांत विधायक ने ग्रामीण जनों की समस्याओं को सुना। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल ही जन शिकायतों को निराकरण कर मुझे अवगत कराएं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जनपद अध्यक्ष तरुवर सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, ओंकार शर्मा, संजू बनारसी, मोनू माताम्बर एवं अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...