Post Top Ad
Monday, September 6, 2021
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, कोविड काल में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने बरेली पहुंचे मुख्यमंत्री।
रायसेन/बरेली, कोविड काल में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने बरेली पहुंचे मुख्यमंत्री।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। कोरोना काल के दौरान दिवंगत हुए नागरिकों के परिवारों के बीच प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। सोमवार को शासकीय महाविद्यालय मैदान में बने हेलीपैड पर लगभग 12.30 पर प्रदेश के मुखिया हेलीकॉप्टर से जैसे ही नीचे उतरे तो उनकी आगवानी मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा की गई। मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी, विधायक रामपाल सिंह राजपूत, मुख्यमंत्री की पत्नी साधना सिंह के अलावा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामकिशन पटेल भी मौजूद थे।
हेलीपैड से सीधे वाहन में बैठकर मुख्यमंत्री पत्नी सहित मंत्री विधायक के साथ छिंद मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना की। उनका स्वागत सत्कार मंदिर अध्यक्ष कृष्ण कुमार रघुवंशी के द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री से यहा पर आने के संबंध में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोरोना काल में दिवंगत हुए लोगों के परिवारों के बीच कोरोना काल में नहीं जा पाया था। इस कारण आब उनके परिवारों के बीच पहुंचने के लिए इस क्षेत्र में आया हूं।
क्षेत्र के सामाजिक लोगों को श्रदांजलि अर्पित करने मुख्यमंत्री स्व. राजा भैया चौधरी, रघुवीर पटैल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक, स्व. कमलेश राजपूत, लाखन सिंह राजपूत, संतोष विश्वकर्मा, हास्य कवि स्व. गज्जे भैया के यहाँ श्रद्धांजलि अर्पित की व कोटपार विधायक निवास पर कार्यकर्ता भेंट व भोजन किया। भाजपा किसान मोर्चा के साथ मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण किया, प्रदेशाध्यक्ष दर्शन चौधरी, राहुल पटेल प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा ने वृक्षारोपण अभियान के निम्मित फल दार पौधें रोप गये।
मुख्यमंत्री को व साधना सिंह को पारिजात के पौधे भेंट किये व स्मृति चिन्ह स्वरूप किसानों के प्रतीक चिन्ह हल भेंट कर राहुल पटेल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया व किसान मोर्चा के बैनर तले किये गए सेवा कार्यों का प्रतिवेदन सौंपा।
साथ मे उपस्थित रहे मंत्री प्रभुराम चौधरी, रामपाल सिंह राजपूत विधायक, जयप्रकाश किरार जिलाध्यक्ष, धर्मेंद्र चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर हरनाम सिंह राजपूत, पूर्व नप अध्यक्ष सुरेश पाठक, मकरंद सिंह पटेल, जोधारम ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत पूर्व मंडल अध्यक्ष विट्ठल दास भूतड़ा, शंकर सिंह पटेल, राजेन्द्र ठाकुर, पवन रघुवंशी सहित समस्त भाजपा मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण भारी संख्या में कोटपार में उपस्थित रहें।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com







No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद