रायसेन/सिलवानी, पुरानी सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार किया सैरों लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह हुए शामिल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, September 10, 2021

रायसेन/सिलवानी, पुरानी सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार किया सैरों लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह हुए शामिल।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

पुरानी सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार किया सैरों लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह हुए शामिल।

रायसेन/सिलवानी, पुरानी सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार किया सैरों लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह हुए शामिल।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। सिलवानी के अंतर्गत कस्बा बम्होरी से सटे हुए आदिवासी बाहुल्य ग्राम रामगढ में पुरानी परंपरा को जीवित रखने के लिए सैरों लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न ग्रामो की 25 मण्डलियों ने भाग लेकर रंग-बिरंगी पोशाक में मनमोहक प्रस्तुतियां दी। सैरों लोकनृत्य प्रतियोगिता में  मण्डलियों का उत्साह वर्धन के लिए क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने ढ़ोलक-मृदंग की थाप पर मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला के सांथ पारंपरिक लोकनृत्य मंडली में शामिल होकर हाथ मे डंडा थाम कर सैरों लोकनृत्य प्रतियोगिता का मैदान में उतर कर आनंद लिया। वहीं विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने मंच से उद्बोधन करते हुए कहा कि आज हमारे देश की पुरानी सांस्क्रतिक परंपरा विलुप्त होते जा रही है। ऐसे में उन परम्पराओ को जीवित रखने के लिए ऐसी मनमोहक प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहे, जिससे आने वाली पीढ़ी को इन सैरों भजन जैसे सांस्कृतिक लोकनृत्य कार्यक्रमों के बारे में जानकारी हो।

रायसेन/सिलवानी, पुरानी सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार किया सैरों लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह हुए शामिल।

सैरों लोकनृत्य प्रतियोगिता के आयोजक ने बताया कि इन विलुप्त होते भारतीय सांस्क्रतिक कार्यक्रमों की नई पीढ़ी को ज्ञान हों जिसके लिए ये प्रतियोगिता आयोजित कराया जा रहा है। जिसमे अनगिनत गांव की जनता ने उपस्थित होकर सैरों लोकनृत्य प्रतियोगिता की मनमोहक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। प्रतियोगिता में पूर्व जनपद अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मंजू भैया, लोधी मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी, शिवपाल सिंह राजपूत, सरपंच भवानी लोधी, पंकज शर्मा, शिवराज सिंह राजपूत, लक्ष्मण लोधी, पवन सोनी, तेज सिंह लोधी, मलखान सिंह पटेल, प्रबंधक मोहन सिंह रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में असपास के ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...