भोपाल, सेंट जोसेफ स्कूल के 11वीं के छात्र ने साथियों के साथ मिलकर 10वीं के छात्रों पर चाकू से किया हमला, एक की हालत गंभीर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, October 27, 2021

भोपाल, सेंट जोसेफ स्कूल के 11वीं के छात्र ने साथियों के साथ मिलकर 10वीं के छात्रों पर चाकू से किया हमला, एक की हालत गंभीर।

यह भी पढ़े :- आईबीएन और तहलका यूट्यूबर दलाल अजय आहूजा का यह खेल कोई नया नहीं, यह सब ब्लैकमेल करने का इसका पुराना तरीका। https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_842.html इस दलाल की जब हमने पोल खोलना प्रारंभ की तो इसने हमारी हत्या की साजिश रची तो एक लेख इसके लिये हमने लिखा नीचे लिंक को खोलकर अवश्य पढ़ें https://www.ghatakreporter.com/2020/12/blog-post_529.html Thank you Chief Editor GHATAK REPORTER BHOPAL

सेंट जोसेफ स्कूल के 11वीं के छात्र ने साथियों के साथ मिलकर 10वीं के छात्रों पर चाकू से किया हमला, एक की हालत गंभीर।

भोपाल, सेंट जोसेफ स्कूल के 11वीं के छात्र ने साथियों के साथ मिलकर 10वीं के छात्रों पर चाकू से किया हमला, एक की हालत गंभीर।

भोपाल। सेंट जोसेफ को-एड स्कूल के 10वीं के दो छात्रों पर 11वीं के छात्र ने साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दो छात्रों को चोट आई है। हालत गंभीर होने पर एक छात्र ICU में एडमिट है। फिलहाल, विवाद की वजह सामने नहीं आई है। घायल छात्रों का कहना है कि हमला करने वाले छात्रों से इससे पहले कभी कोई विवाद नहीं हुआ था। वे एग्जाम खत्म होने के बाद आइसक्रीम खाने स्कूल से बाहर निकले थे। हबीबगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इधर, स्कूल प्रबंधन ने आरोपी के माता-पिता को बुधवार को स्कूल में जवाब देने के लिए बुलाया है। सेंट जोसेफ को-एड स्कूल में 10वीं के छात्र अरशान अली ने बताया कि मंगलवार को प्री-बोर्ड एग्जाम था। दोपहर करीब दो बजे एग्जाम खत्म होने के बाद साथ पढ़ने वाले सैय्यद अफशान कुरैशी, राहिम, आरिम के साथ स्कूल के बाहर निकले। चारों दोस्त आइसक्रीम खाने के लिए स्कूल से थोड़ी दूर 10 नंबर बस स्टॉप के पास फुलबारी मार्केट पहुंचे। अरशान ने आइसक्रीम ऑर्डर की। इसी बीच उसी के स्कूल में पढ़ने वाला आरोपी अपने चार-पांच दोस्तों के साथ पहुंचा।

अरशान का कहना है कि आरोपी आते ही गाली-गालौज करने लगा। हम लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले उसने चाकू निकालकर उसके कंधे पर मारा। अफशान बीच-बचाव करने लगा, तभी आरोपी ने उसकी गर्दन और पीठ पर चाकू मार दिया। आरोपी के साथ ही उसके दोस्तों ने राहिम और आरिम को बेल्ट, मुक्कों से पीटा। गंभीर हालत में अफशान को हबीबगंज इलाके के फ्रैक्चर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरशान के पिता अमीन कुरैशी डॉक्टर हैं। अफशान का शाहजहांनाबाद थाने के सामने घर है। उसके पिता अकबर अली का बैट्री का कारोबार है। राहिम, आरिम, गिन्नौरी में रहते हैं। घटना के चश्मदीदों ने बताया कि आरोपी चार-पांच की संख्या में थे। आते ही उन्होंने दो छात्रों पर हमला कर दिया। करीब 1 मिनट तक दोनों पक्ष झगड़ते रहे। इसके बाद तीन आरोपी बाइक से भाग निकले। करीब 1 मिनट तक दोनों पक्षों में विवाद हुआ। विवाद किस बात का था, यह बात पता नहीं चला। आरोपी स्कूल में छात्रों के साथ ही शिक्षकों को भी रौब दिखाता है। घायल छात्रों के परिजन का कहना है कि आरोपी इससे पहले स्कूल के टीचर टोनी पर भी चाकू से हमला कर चुका है। इस मामले में उसे कुछ दिनों के लिए सस्पेंड भी किया गया था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी तक ऐसी कोई शिकायत पूर्व में आरोपी के खिलाफ नहीं मिली है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...